फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Court rejected the bail application of two accused

बांदा: दो आरोपियों की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज की

Fri, 02 Jul 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Court rejected the bail application of two accused
बांदा। अलग-अलग केसों की सुनवाई के बाद अदालत ने दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी। एक किशोरी को फुसलाकर ले जाने और दूसरा नौ वर्षीय बालक से कुकर्म का केस था। दोनों प्रकरणों की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) ने की।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी को पिछले वर्ष 13 अगस्त को हमीरपुर के टेढ़ा गांव का जय सिंह उर्फ करिया बहला-फुसलाकर ले गया था। करीब आठ माह बाद पुलिस ने किशोरी को ढूंढकर बयान दर्ज कराए। किशोरी के भाई ने जय सिंह समेत तीन के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सात फरवरी से वह जेल में है। आरोपी ने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी। शुक्रवार को दोनों पक्षों के वकीलों की सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) मोहम्मद रिजवान अहमद ने आरोपी की जमानत अर्जी यह कहकर खारिज कर दी।
विज्ञापन

आरोपी के विरुद्ध लगी गंभीर धाराओं में 20 वर्ष से आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। ऐसी स्थिति में जमानत नहीं दी जा सकती। अभियोजन की ओर से अधिवक्ता रामसुफल सिंह, शिवपूजन सिंह व कमल सिंह गौतम ने बहस की। उधर, मरका क्षेत्र के एक गांव में 21 मई को शाम करीब 4 बजे नौ वर्षीय बालक से खेत में वृद्ध ने कुकर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद वृद्ध के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी के पुत्र ने वकील के जरिए जमानत अर्जी अदालत में दाखिल की। उम्र सत्यापन के लिए आधार कार्ड भी दिया। अधिवक्ता ने आरोपी की उम्र 73 वर्ष होने और जमीन का विवाद बताकर जमानत देने का अनुरोध किया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed