{"_id":"6908e6194137f92ef407bbfa","slug":"couple-going-for-sowing-drowns-in-ken-riverwoman-dies-husband-saved-banda-news-c-212-1-sknp1006-135535-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बोआई करने जा रहे दंपती केन नदी में डूबे...महिला की मौत, पति बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बोआई करने जा रहे दंपती केन नदी में डूबे...महिला की मौत, पति बचा
Mon, 03 Nov 2025 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 22 गोरी बाई। फाइल फोटो।
बांदा। खेत में बुआई करने जा रहे दंपती केन नदी में तेज बहाव में डूब गए। पति को किसी तरह पानी से बाहर निकल आया, लेकिन महिला पानी में डूब गई। ग्रामीणों व पुलिस ने नदी में जाल डालकर और गोताखोरों से तलाश कराई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 24 घंटे बाद पानी में महिला का शव उतरा गया, तब ग्रामीणों ने पानी से शव निकाला।
मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी मनोज ने बताया कि उसके चाचा चुनबाद यादव (50) व उनकी पत्नी गोरी बाई (45) रविवार को सुबह गांव से निकली केन नदी को पार करके खेत की बुआई करने जा रहे थे। केन नदी में पानी के तेज बहाव के चलते दोनों डूब गए। इस बीच चुनबाद तो किसी तरह से पानी से बाहर निकल आया लेकिन गोरीबाई पानी में डूबकर लापता हो गई। चुनबाद की सूचना पर ग्रामीणों ने नदी में जाल डालकर और गोताखोरों को बुलाकर उसकी तलाश कराई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को सुबह गोरी बाई का शव पानी में उतराता मिला, तो ग्रामीणों और पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। गोरीबाई के चार पुत्रियां, तीन पुत्रियां हैं। खेती किसानी करती थीं। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि पानी के तेज बहाव में दोनों डूबे थे। पति बच गए थे, लेकिन महिला लापता हो गई थी, सोमवार को उसका शव पानी में उतराता मिला है।