फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Couple dies of bike rider due to car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति की मौत

Fri, 21 Feb 2020 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Couple dies of bike rider due to car collision
राधेश्याम व राजकुमारी। फाइल फोटो - फोटो : BANDA
बांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। हादसा भांजे की सगाई से घर लौटते समय हुआ। मृतक दंपति की पुत्री की अप्रैल में शादी है। उधर, बाइक को टक्कर मारकर भाग रही कार भी करीब 13 किलोमीटर दूर पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल कार चालक और सवार भाग निकले।
विज्ञापन

शहर के सर्वोदय नगर निवासी राधेश्याम गुप्ता (45) पुत्र जियालाल पत्नी राजकुमारी (42) को बाइक पर बैठाकर गुरुवार की रात करीब 10 बजे अतर्रा से बांदा आ रहा था। गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास सामने से तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उनके पीछे दूसरी बाइक पर राधेश्याम का भतीजा रोहित और पुत्री पूजा चल रहे थे। उन्होंने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने राधेश्याम और राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। उधर, दुर्घटना के बाद भागते समय तेज रफ्तार कार अतर्रा थाना क्षेत्र में कच्ची सड़क के पास असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई। इसका चालक और कार में सवार करीब दो लोग घायल हो गए। अतर्रा सीएचसी में इलाज के बाद कार सवार घायल भाग गए। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

भतीजे रोहित ने बताया कि किराना व्यवसायी राधेश्याम भांजे आशीष की सगाई में शामिल होने के बाद अतर्रा से लौट रहे थे। उसके तीन पुत्री पूजा (18), रेनू (16) व अलका (10) और एक पुत्र शिवम (12) है। पूजा की 25 अप्रैल को शादी तय थी। माता-पिता की मौत से अब शादी का निर्णय परिजन बाद में लेंगे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अतर्रा थाना इंसपेक्टर रवींद्र कुमार तिवारी ने बताया कि कार सवार चित्रकूट के बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

माता-पिता की मौत पर शोकग्रस्त बेटी।

माता-पिता की मौत पर शोकग्रस्त बेटी।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed