फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Councilors demonstrated against the president

सभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 12 Dec 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Councilors demonstrated against the president
मोहन साहू। - फोटो : BANDA
बांदा। नगर पालिका परिषद बोर्ड कार्यकाल की तीसरी वर्षगांठ कई सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन के साथ मनाई। अध्यक्ष के पोस्टर बंधे गधे को साथ लेकर घुमाया। भैंस के आगे प्रतीकात्मक बीन बजाई। प्रदर्शनकारी सदस्य हाथों में काली पट्टी बांधे थे।
विज्ञापन

सभासद संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन में सभासदों ने कहा कि तीन साल में एक भी काम वायदे के मुताबिक नहीं हुआ। अध्यक्ष मोहन साहू पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बोर्ड की मंजूरी बगैर चहेतों से काम करा रहे हैं।
विज्ञापन

सभासदों के प्रस्तावित कार्य शुरू नहीं कराए जा रहे हैं। सफाई और स्ट्रीट लाइट आदि में भी सभासदों की उपेक्षा की जा रही है। सदस्यों ने मांग की कि अध्यक्ष के विरुद्ध लंबित जांचों को शीघ्र पूरा किया जाए। सभी वार्डों में विकास कार्य समानता से कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में सभासद संघर्ष समिति अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक, शांती देवी, संदीप यादव, बसंती सेन, नीरज त्रिपाठी, पार्वती गुप्ता, राजेंद्र बाल्मीकि, अनवर अली, ज्ञान प्रताप ज्ञानू, मायाराम वर्मा राजूपत, मंगल राजपूत आदि शामिल रहे।
सभासदों को जो पसंद उसी के साथ कर रहे प्रदर्शन
बांदा। बोर्ड की तीसरी सालगिरह पर सभासदों द्वारा गधे और भैंस के साथ विरोध प्रदर्शन पर अध्यक्ष मोहन साहू ने कहा कि उनका उद्देश्य शहर को सफाई व्यवस्था में अव्वल स्थान पर लाना है। यही उनकी पसंद है।

सभासदों को जो पसंद है वो उसे साथ लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को तीसरी वर्षगांठ पर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों को मिठाई बांटी गई। सभासद भी मौजूद रहे।

Councilors demonstrated against the president

Councilors demonstrated against the president- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed