फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Corruption investigation started in Deputy Labor Commissioner Office

उप श्रमायुक्त कार्यालय में भ्रष्टाचार की जांच शुरू

Fri, 14 Feb 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corruption investigation started in Deputy Labor Commissioner Office
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के उप श्रमायुक्त कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार और दलाली की निर्माण मजदूर यूनियन द्वारा की गई शिकायत पर प्रदेश के श्रम आयुक्त ने जांच शुरू करा दी है। उप श्रमायुक्त और सहायक श्रमायुक्त ने यहां आकर जांच की और मजदूरों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

निर्माण मजदूर यूनियन मंत्री और कताई मिल मजदूर मोर्चा नेता रामप्रवेश यादव ने इसी माह प्रदेश के श्रमायुक्त को भेजे शिकायती पत्र में कहा था कि बांदा स्थित उप श्रमायुक्त कार्यालय में पंजीकृत मजदूरों को योजनाओं का लाभ दिलाने में कमीशनखोरी हो रही है। कर्मचारियों की मिलीभगत से दलाल सक्रिय हैं।
विज्ञापन

लाभार्थियों से अलग-अलग योजनाओं में उगाही की जा रही है। शासन की योजनाओं का लाभ मजदूरों को नहीं मिल पा रहा हैं। मजदूरों की फाइलें दो-दो साल से लंबित हैं। पत्र में मांग की गई थी कि उप श्रमायुक्त और उनके स्टाफ को हटाकर जांच कराई जाएं। सभी योजनाओं का मजदूरों को नियमानुसार लाभ दिलाया जाए। यूनियन ने चेतावनी दी थी कि 15 दिन के अंदर जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो यूनियन श्रम कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी शिकायत पर श्रमायुक्त ने अपने मुख्यालय के उप श्रमायुक्त सियाराम और सहायक श्रमायुक्त शेरसिंह को जांच अधिकारी नियुक्त क रते हुए जांच के आदेश दिए थे। इस पर बुधवार (12) फरवरी को उक्त दोनों जांच अधिकारी उप श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे।

शिकायतकर्ता रामप्रवेश सहित मजदूर गुड़िया पत्नी प्रदीप कुमार, सुनीता पत्नी नत्थू, संतोष कुमार, शरफिया पत्नी अली हसन आदि के बयान दर्ज किए। दोनों जांच अधिकारी अपनी रिपोर्ट श्रम आयुक्त को देंगे। उधर, शिकायतकर्ता रामप्रवेश ने आरोप लगाया कि जांच अधिकारियों ने सिर्फ औपचारिकता की है। सभी मजदूरों के बयान नहीं लिए। यह भी कहा कि विभागीय कर्मचारियों से घिरे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed