फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Coronavirus news in banda, mukhtar ansari defeated corona

बांदा जेल : बाहुबली मुख्तार अंसारी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई, मूल बैरक में भेजा गया

Thu, 13 May 2021 03:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 May 2021 03:42 PM IST
सार

आइसोलेशन बैरक से मुख्तार अंसारी को मूल बैरक नंबर-16 में भेज दिया गया। इसके पूर्व जेल के सभी बैरकों को एक बार फिर सैनिटाइज कराया गया है। 

विज्ञापन
Coronavirus news in banda, mukhtar ansari defeated corona
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की एंटीजन टेस्ट में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह 24 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जेल अधीक्षक प्रमोद तिवारी ने बताया कि मुख्तार अंसारी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। अब उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई। आइसोलेशन बैरक से उन्हें मूल बैरक नंबर-16 में भेज दिया गया। इसके पूर्व जेल के सभी बैरकों को एक बार फिर सैनिटाइज कराया गया है। 

विज्ञापन


60 दिन की पैरोल पर रिहा हुए 28 विचाराधीन बंदी
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक बार फिर जेल में निरुद्ध 28 विचाराधीन बंदियों को 60 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है। सात साल या इससे कम सजा वाले करीब सौ और कैदी व विचाराधीन बंदी पैरोल पर रिहा होंगे। उधर, पिछले साल पैरोल पर छोड़े गए सजायाफ्ता व विचाराधीन 41 बंदियों को 90 दिन की पैरोल पर रिहा किया जाएगा।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की पहली लहर में बड़ी संख्या में जेल में निरुद्ध बंदियों के संक्रमित होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पिछले वर्ष मार्च में 41 बंदियों को आठ सप्ताह की पैरोल पर रिहा किया गया था। बाद में पैरोल की अवधि दो सप्ताह और बढ़ा दी गई थी। इस बार कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने महामारी का रूप ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में हो रही मौतों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर सरकार को सात साल या इससे कम सजा वाले सजायाफ्ता और विचाराधीन बंदियों को रिहा करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को कारागार प्रशासन ने 28 विचाराधीन बंदियों को 60 दिन के निजी बंधपत्र पर रिहा कर दिया है।


कारागार अधीक्षक प्रमोद तिवारी ने बताया कि ऐसे सौ से अधिक और बंदी चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें पैरोल पर रिहा करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द उन्हें भी रिहा किया जाएगा। उधर, शासन के आदेश पर पिछले वर्ष पैरोल पर रिहा 41 सजायाफ्ता व विचाराधीन बंदियों को फिर 90 दिन की पैरोल पर रिहा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed