{"_id":"609c196e8ebc3e4b3b57d05a","slug":"corona-snatches-two-lives-73-new-patients-found-banda-news-knp628084249","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने दो की जिंदगी छीनी, 73 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने दो की जिंदगी छीनी, 73 नए मरीज मिले
विज्ञापन
बांदा। कोरोना संक्रमण ने दो वृद्धों की जिंदगी छीन ली। अब तक 131 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। उधर, बुधवार को जारी सूची में 73 नए संक्रमित मिले। इनमें अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र के हैं।
राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती रहे बड़ोखर गांव के 69 वर्षीय वृद्ध और शहर की 70 वर्षीय वृद्धा बुधवार को कोरोना की जंग हार गए। स्वास्थ्य टीम ने कोरोना गाइड लाइन के तहत दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया। उधर, 73 नए संक्रमितों में 18 महिलाएं और 55 पुरुष शामिल हैं।
सबसे ज्यादा 48 कोरोना पॉजिटिव ग्रामीण क्षेत्र में मिले। सक्रिय मरीजों की संख्या 955 बताई गई है। सीएमओ डा.एनडी शर्मा ने बताया कि बुधवार को 204 संक्रमित निगेटिव हो गए। स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल 9195 मरीज स्वस्थ हो चुके। यह भी बताया कि बुधवार को 2361 जांचों के साथ अब तक 5 लाख 34 हजार 802 टेस्ट हो चुके।