फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Contractor Rafiqusmad sent to jail for extortion

Banda News: रंगदारी वसूलने में ठेकेदार रफीकुस्समद को भेजा जेल

Tue, 14 Mar 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Contractor Rafiqusmad sent to jail for extortion
बांदा। जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी और उसके पुत्र विधायक अब्बास अंसारी के करीबी मददगारों में शामिल शहर निवासी ठेकेदार रफीकुस्समद को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ठेकेदार पर मोबाइल विक्रेता से 50 हजार रंगदारी वसूलने का आरोप है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ला निवासी मुख्तार अंसारी के करीबी रफीकुस्समद उर्फ फुद्दन ने 19 फरवरी 2023 को छोटी बाजार बन्यौटा मोहल्ला निवासी श्याम गुप्ता की रोडवेज रोड पर स्थित मोबाइल की दुकान से बिना आईडी दिए सिम मांगी थी। दुकानदार ने बिना आईडी सिम देने से मना किया तो ठेकेदार ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी थी। धमकाया कि 10 दिन में बिना आईडी सिम और 50 हजार रुपये न दिए तो जान से मार दूंगा।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार ने छह मार्च 2023 को शहर कोतवाली में ठेकेदार रफीकुस्समद के खिलाफ रंगदारी वसूलने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले में पुलिस ने सोमवार को ठेकेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि ठेकेदार का मेडिकल व कोरोना जांच कराकर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता देें कि माफिया मुख्तार अंसारी और उसके पुत्र विधायक अब्बास अंसारी की चित्रकूट जेल में मदद पहुंचाने के आरोप में ठेकेदार के अलीगंज स्थित निर्माणाधीन मकान के अवैध निर्माण में सात मार्च को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया था। ठेकेदार के घर से 60 कारतूस और सात लाख रुपये भी बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed