फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Contract lineman injured after colliding with cattle dies

Banda News: मवेशी से टकराकर घायल हुए संविदा लाइनमैन की मौत

Tue, 14 Oct 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 14 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Contract lineman injured after colliding with cattle dies
फोटो 14 - कैलाश। फाइल फोटो
बांदा। मवेशी से टकराकर घायल हुए संविदा लाइन मैन की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के मवई खुर्द गांव निवासी श्यामबाबू ने बताया कि उनके भाई कैलाश (35) तीन अक्टूबर को बाइक से मुरवल गांव से अपने गांव जा रहे थे। गांव के चौराहे पर अचानक बाइक के सामने मवेशी आ जाने से वह टकराकर गंभीर घायल हो गए थे। उन्हें गंभीर हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। वहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर किया था।
परिजन उन्हें कानपुर न ले जाकर प्रयागराज ले गए थे। वहां इलाज के बाद आराम होने पर उन्हें घर ले आए थे। यहां घर में रविवार की रात उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। जिससे उनकी मौत हो गई। बताया कि कैलाश बिजली उपकेंद्र हथौरा गांव में संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

वह प्रतिदिन पावर हाउस से अपने गांव आया जाया करते थे। उनके दो पुत्र व एक पुत्री है। घर में पत्नी कलावती है। चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि सड़क दुघर्टना में घायल हुए थे, इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed