{"_id":"5d70042a8ebc3e93d62af12e","slug":"consumers-will-be-burdened-by-about-9-crores-due-to-new-rates-banda-news-knp5116173182","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दरों से उपभोक्ताओं पर पड़ेगा लगभग 9 करोड़ का बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दरों से उपभोक्ताओं पर पड़ेगा लगभग 9 करोड़ का बोझ
विज्ञापन
बांदा। एक पखवारे पूर्व डीजल-पेट्रोल के दामों में लगभग ढाई रुपये की वृद्धि के %डंक’ से कराह रहे उपभोक्ताओं पर अब बिजली दरों में वृद्धि का %झटका’ लगा है। प्रदेश सरकार द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की दरों में की गई लगभग 12 फीसदी की वृद्धि से चित्रकूटधाम मंडल के लगभग 7 लाख उपभोक्ताओं को अगले माह बिजली के बिलों में लगभग 9 करोड़ रुपये ज्यादा चुकाना पड़ेंगे।
इनमें एक लाख 15 हजार शहरी और 5 लाख 78 हजार ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता हैं। मौजूदा में पावर कार्पोरेशन चित्रकूटधाम मंडल में शहरी उपभोक्ताओं से करीब 22 करोड़ और ग्रामीण उपभोक्ताओं से हर माह लगभग 67 करोड़ की बिलिंग कर रहा है। हालांकि वसूली सिर्फ लगभग 38 करोड़ रुपये हर माह हो रही है।
अब नई दरों में शहरी उपभोक्ताओं से करीब 24 करोड़ और ग्रामीण उपभोक्ताओं से लगभग 74 करोड़ रुपये वसूले जाएंगे। उधर, देश व्यापी मंदी के दौरान महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं को सरकार का यह कदम फूटी आंख नहीं सुहा रहा है।
विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडल में शहरी व ग्रामीण उपभोक्ता
जनपद शहरी ग्रामीण
बांदा 47,000 1,88,000
चित्रकूट 18,552 1,45,000
हमीरपुर 31,000 1,34,000
महोबा 19,000 1,11,000
योग 1,15,000 5,78,000
दोगुनी आय के दावे ध्वस्त, ट्यूबवेल टैक्स बढ़ा
बांदा। केंद्र और राज्य सरकारें जहां किसानों की आमदनी दोगुनी करने का ढिंढोरा पीट रही हैं तो दूसरी तरफ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी किए गए नए टैरिफ में किसानों पर नलकूप को टैक्स बढ़ा दिया गया है। नई दरों में निजी नलकूप वाले किसान उपभोक्ताओं को अब तक लगने वाले 60 रुपये फिक्स चार्ज को बढ़ाकर 70 रुपये प्रति हॉर्स पावर किया गया है और बिजली का मूल्य प्रति यूनिट 1.75 रुपये से बढ़ाकर 2 रुपये कर दिया गया है। चित्रकूटधाम मंडल में 1249 निजी नलकूप हैं। इनमें सबसे ज्यादा 652 नलकूप बांदा जनपद में और 574 ट्यूबवेल हमीरपुर जिले में हैं। चित्रकूट में 21 नलकूप हैं। महोबा में मात्र दो निजी ट्यूबवेल बताए गए हैं। यह दोनों बंद हैं।
अभी 38 करोड़ प्रति माह अदा कर रहे हैं उपभोक्ता
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में बिजली उपभोक्ता हर माह लगभग 38 करोड़ रुपये का बिल भुगतान कर रहे हैं। हालांकि बिलिंग इससे लगभग दोगुनी है। सबसे ज्यादा 11.66 करोड़ रुपये बांदा के उपभोक्ता अदा कर रहे हैं। यहां 1.95 रुपये प्रति यूनिट की दर से वसूली हो रही है। चित्रकूट में 5.15 करोड़ रुपये वसूल हो रहे हैं। यहां 1.60 रुपये प्रति यूनिट की दर लागू है। हमीरपुर में 11.50 करोड़ और महोबा में 9.50 करोड़ राजस्व हासिल हो रहा है। इन दोनों जनपदों में क्रमश: उपभोक्ताओं से अभी 2.34 रुपये व 2.53 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल वसूला जा रहा है। नई दरों में अगले माह लगभग 12 फीसदी वृद्धि होगी।