फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Construction of 75 new roads and widening of nine

75 नई सड़कों का निर्माण और नौ का चौड़ीकरण

Tue, 13 Jul 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Construction of 75 new roads and widening of nine
बांदा। जनपद में 75 नई सड़कें बनाई जा रहीं हैं। नौ सड़कों का चौड़ीकरण और मरम्मत कार्य चल रहा है। डीएम ने इन्हें गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए हैं। सरकारी विभागों से कहा कि अपने दफ्तरों का बकाया बिजली बिल शीघ्र अदा कराएं।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम आनंद कुमार सिंह ने सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की। बिजली विभाग के झटपट पोर्टल पर 27 आवेदन लंबित होने पर डीएम ने तीन दिन के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

केन केनाल एक्सईएन ने बताया कि तीन जुलाई से नहरें चला दी गईं हैं। यह 31 अक्तूबर तक चलेंगी। 33 नहर/माइनर से खेतों को पानी दिया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को डीएम ने निर्देश दिया कि गोशालाओं में छाया, पानी, टिनशेड, चारा की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि गायों की ई टैगिंग कराएं। निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना का लक्ष्य पूरा करें। सीएमओ को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति नियमित निरीक्षण से देखते रहें। बैठक में पूर्ति विभाग, आरईएस, वन, कृषि, मनरेगा, नलकूप, उद्यान इत्यादि विभागों की भी समीक्षा की। सभी को अपने कामों में तेजी और सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed