फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congressmen burnt effigies of the Minister of Communications

संचार मंत्री का पुतला फूंका

Sat, 19 Sep 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 19 Sep 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigies of the Minister of Communications

डाक टिकटों से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को हटाने की कवायदों पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। केंद्रीय संचार मंत्री का पुतला फूंककर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन


शुक्रवार को जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों ने प्रदर्शन किया। जिला कमेटी के बैनर तले कांग्रेस नेताओं ने स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट तिराहे पर केंद्रीय संचार मंत्री रवि शंकर का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। नारेबाजी की। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल, पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, युवक कांग्रेस प्रांतीय महासचिव कुतैबा जमां खां, उपाध्यक्ष एमयू दुर्रानी, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मंडल प्रवक्ता प्रद्युम्न दुबे लालू, राममिलन सिंह पटेल, राजकुमार गर्ग, दिव्य स्वरूप पांडेय, जहांगीर खां, शोएब रिजवी, सुनील चौरसिया, सुखदेव गांधी, तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष केशव पाल, रामतन समुद्रे, राकेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शहर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में एसडीएम विनय पाठक को सौंपा। शहर अध्यक्ष राज बहादुर गुप्ता सहित सीमा खान, शब्बीर सौदागर, छेदीलाल धुरिया, श्याम मोहन वर्मा, नत्थूराम सेन, धर्मेंद्र रिछारिया, अशोक सिंह चौहान, अल्ला रक्खू, कमतू प्रसाद सेन, लीला सोनी, मकसूद अहमद आदि शरीक रहे।


ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्रियों के चित्र डाक टिकटों से हटाने की कड़ी निंदा की। राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग करते हुए मौजूदा डाक टिकट बरकरार रखने की मांग की।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed