फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congress silent protest against atrocities on Dalits

दलितों पर जुल्म के विरुद्ध कांग्रेस का मौन धरना

Thu, 21 Jul 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 21 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Congress silent protest against atrocities on Dalits
अंबेडकर पार्क में मौन धरने पर बैठे कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। भाजपा शासित गुजरात में दलितों पर दबंगों और कथित गो रक्षा दल के गुंडों द्वारा ढाए गए जुल्मों का कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने खुलकर विरोध किया है। कांग्र्रेस ने अंबेडकर प्रतिमाओं तले बैठकर मौन धरना दिया। आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर केंद्र सरकार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।

विज्ञापन


सिविल लाइन स्थित अंबेडकर पार्क मेें डाक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक मौन धरना दिया। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल ने कहा कि गो रक्षा के तथाकथित ठेकेदारों ने गुजरात और उत्तर प्रदेश सहित देश के अधिकांश राज्यों में सौहार्द, समरसता तथा दलितों के सम्मान को जो चुनौती दी है, कांग्रेस उसका डटकर मुकाबला करेगी।
विज्ञापन


धरने में रामबहोर शिवहरे (नरैनी), इसहाक (बड़ोखर), डॉ. राजेंद्र (तिंदवारी), आदित्य स्वरूप (बबेरू), प्रांतीय युवा नेता कुतैबा जमां खां, पूर्व डीडीसी गजेंद्र सिंह पटेल, एमयू दुर्रानी, कैलाश वाजपेई, जहांगीर, बी लाल, प्रशांत समुद्रे, रामेश गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, राजेंद्र तिवारी, यादवेंद्र द्विवेदी, रामपाल अवस्थी, कैलाशनाथ त्रिपाठी, केशव पाल, हरिश्चंद्र वाजपेई, राममिलन पटेल, संतोष द्विवेदी, शिवबली सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शहर कांग्रेस कमेटी ने गायत्री नगर स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास मौन धरना दिया। शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, महिला शहर अध्यक्ष लीला सोनी, अल्पसंख्यक मंडल चेयरमैन रफत खां गोगा, शब्बीर सौदागर, कालीचरण निगम, प्रमोद याज्ञिक, विपिन धुरिया, हरीराम श्रीवास, अभिषेक, मुबीन, सायरा भी शामिल रहे।
आम आदमी पार्टी ने सिटी मजिस्ट्रेट को राष्टपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

इसमें कहा कि गुजरात में तथाकथित हिंदूवादी गो रक्षा समिति के गुंडों ने पशुओं के शव का निस्तारण कर रहे चार दलित युवकों को पीटा। जीप में बांधकर घसीटकर अधमरा कर दिया। उनका जुलूस निकाला। पुलिस तमाशा देखती रही।


इन तथाकथित गो रक्षा दल के गुंडों का पश्चिमी यूपी, राजस्थान और हरियाणा में भी आतंक है। ये घटनाएं निंदनीय है। इसके लिए मोदी सरकार और भाजपा दोषी है। राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि केंद्र सरकार को कठोर कदम उठाने के लिए निर्देशित करें। ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक अवधेश कुमार सिंह, सचिव अवधेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह चुनाले सहित रावेंद्र प्रताप सिंह, सुभाष गौतम, नीरज सिंह कछवाह, जितेंद्र चौहान, रिंकू चौहान, प्रेमलता शर्मा और फिरोज खां भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed