{"_id":"61759823ee0b1253dc48c9f3","slug":"congress-s-pledge-trip-for-five-days-in-bundelkhand-banda-news-knp6601564153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा पांच दिन बुंदेलखंड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा पांच दिन बुंदेलखंड में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। प्रदेश में निकाली गई कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा बुंदेलखंड में पांच दिन रहेगी। यह 27 से 31 अक्तूबर तक चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन और झांसी में भ्रमण करेगी। इसकी कमान पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी (बांदा) और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य (झांसी) को दी गई है।
जोन संख्या-2 के लिए प्रतिज्ञा यात्रा को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को बाराबंकी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। यह लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर होकर 27 अक्तूबर को धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचेगी। रात्रि विश्राम के बाद 28 बांदा, 29 को हमीरपुर, 30 जालौन और 31 अक्तूबर को झांसी पहुंचकर समापन होगा।
प्रतिज्ञा यात्रा के लिए कांग्रेस के 15 लोगों को टीम में शामिल किया गया है। जोन इंचार्ज पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी व प्रदीप जैन आदित्य बनाए गए हैं। जालौन के पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी सदस्य हैं।
विज्ञापन
सलाहकारों में पूर्व विधायक दलजीत सिंह व शिरोमणि भाई (बांदा), पूर्व मंत्री बादशाह सिंह (मौदहा), पूर्व विधायक जयवंत सिंह (महोबा), पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा (हमीरपुर) सहित ओम प्रकाश रिछारिया (झांसी), राकेश कुमार खैरा व उमाकांती सिंह (ललितपुर) शामिल रहे।