{"_id":"62b9f6970d49005c5a244bc9","slug":"congress-protest-against-agneepath-banda-news-knp7046290134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
Congress protest against 'Agneepath'
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जनपद मुख्यालय सहित बबेरू, अतर्रा, पैलानी और नरैनी में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। युवाओं के हित मेें पुनर्विचार करने व सेना में पूर्व की भांति खाली पदों में भर्ती करने की मांग की। जनपद मुख्यालय में जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
कहा कि अग्निपथ योजना केंद्र सरकार की जल्दबाजी में उठाया गया कदम है। युवा पर जिस समय परिवार की जिम्मेदारी का बोझ होगा, उस समय वह सेवामुक्त हो जाएगा। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, सनी पटेल, राजेश गुप्ता, अफसाना बेगम, संतोष द्विवेदी, अंबिका प्रसाद, रबत गंगा, केशव पाल, धीरेंद्र पटेल, सब्बीर सौदागर आदि मौजूद रहे।
बबेरू में जिला महासचिव गजेंद्र पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तहसीलदार अजय कुमार कटियार को ज्ञापन दिया। कहा कि योजना युवाओं के हित में नहीं है। यहां गंगा विष्णु मिश्रा, निर्भय सिंह पटेल, गेंदा प्रसाद यादव, पंकज शिवहरे आदि मौजूद रहे। अतर्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने उपजिलाधिकारी लाल सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। यहां सेवादल जिलाध्यक्ष कैलाश बाजपेयी, जिला महासचिव सूरज बाजपेयी, यूथ कांग्रेस प्रदेश कोऑर्डिनेटर अविरल पांडेय, नगर अध्यक्ष जगदीश गुप्ता आदि मौजूद रहे। पैलानी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता द्वारिकेश मंडेला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। यहां जगन्नाथ सिंह, शशिकांत अवस्थी, सुनील यादव, गया प्रसाद आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार नरैनी में भी कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।