फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congress preparing to contest elections on its own: Jangid

कांग्रेस अपने दम पर चुनाव की कर रही तैयारी : जांगिड़

Mon, 14 Sep 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 14 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congress preparing to contest elections on its own: Jangid
फोटो-20--कांग्रेस कार्यालय में जानकारी देते जगदीश चंद्र जांगिड़। स्रोत- संगठन।
बांदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव-सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ के जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यालय में कहा कि 2027 चुनाव में बहुत कम समय है।
विज्ञापन

प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए निरंतर अपनी सक्रियता बनाकर रखें। भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जिस कांग्रेस पार्टी का देश की आजादी में अतुलनीय योगदान रहा है ऐसी विरासत हमारे पास है। जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं दलित उत्पीड़न, महिलाओं के साथ दुष्कर्म, राम मंदिर चढ़ावा चोरी में लिप्त है, कांग्रेस अपने दम पर 403 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है, और सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने संगठन सृजन के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की मजबूती के लिए 2025 से निरन्तर काम किया जा रहा है। शिवपूजन तिवारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, साकेत बिहारी मिश्रा, रमेश चन्द्र कोरी, प्रद्युम्न दुबे लालू, पवन देवी कोरी, आकाश दीक्षित, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, मोहम्मद इदरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed