फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congress opposes changes in MNREGA, also expresses concern over electoral reforms

Banda News: मनरेगा में बदलाव पर कांग्रेस का विरोध, चुनाव सुधारों पर भी जताई चिंता

Sun, 08 Feb 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 08 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Congress opposes changes in MNREGA, also expresses concern over electoral reforms
बबेरू। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने ग्रामीणों से संवाद कर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने भाजपा सरकार पर मनरेगा कानून को कमजोर करने का आरोप लगाया और इसे बचाने के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में मनरेगा के तहत 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी और मजदूरी न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता मिलता था, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है। नई योजना में काम का चयन और क्षेत्र दिल्ली से तय होगा, जबकि पहले यह अधिकार गांवों को था। कांग्रेस मजदूरों के हक और रोजगार की गारंटी के लिए संघर्षरत है।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने चुनाव आयोग के एसआईआर कार्यक्रम में संशोधन की तारीख 6 मार्च 2026 तक बढ़ाए जाने पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस अवधि में एसडीएम, बीएलओ के समक्ष हजारों फॉर्म-6 और फॉर्म-7 जमा हुए, जिनमें से अधिकांश पूर्व-मुद्रित थे और आपत्तिकर्ताओं का विवरण अस्पष्ट था। यह भारत निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में फॉर्म बिना सत्यापन के जमा किए गए, जिनमें आपत्तिकर्ता की पहचान, मोबाइल नंबर, आपत्ति का कारण या बीएलए-2 द्वारा आवश्यक घोषणा का अभाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed