फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Conflict between neighbors, area becomes camp

पड़ोसियों में संघर्ष, छावनी बना इलाका

Sat, 13 Jun 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Conflict between neighbors, area becomes camp
डीएवी में तैनात पुलिस। - फोटो : BANDA
बांदा। दो पड़ोसी गुटों में हुई मारपीट बवाल में बदल गई। दोनों पक्ष चंद कदम दूर स्थित पुलिस चौकी पहुंच गए। तनाव और स्थिति गंभीर होते देख पुलिस कर्मियों ने अफसरों को सूचना दी। कुछ ही देर में पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के घरों में दबिशें पड़ीं। छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। ये सब घायल हैं। एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। देर रात पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे। तनाव के मद्देनजर घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी ने मर्दननाका पुलिस चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात शहर के मर्दननाका पुलिस चौकी से चंद कदम दूर बारी मोहाल में यह बवाल हुआ। आसपास रह रहे अनूप रावत पुत्र राजेंद्र किशोर और अनस अली पुत्र इमरान अली के परिवार और समर्थक रात करीब साढ़े 9 बजे आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। दोनों पक्ष मर्दननाका पुलिस चौकी पहुंच गए। यहां भी जमकर झड़प हुई। स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन

चौकी में मौजूद पुलिस कर्मियों ने आला अफसरों को सूचना दे दी। कुछ ही देर में एएसपी एलबीके पाल, सीओ आलोक मिश्रा, कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह सहित सभी चौकियों के प्रभारी और पुलिस फोर्स पहुंच गई। दोनों पक्षों के घरों में दबिश दी गई। कुछ देर बाद एसपी डॉ. एसएस मीणा भी पहुंच गए। अनूप रावत ने अनस व भइऊ पुत्रगण इमरान सहित फैजान, फैय्याज, अबरार, अमन तिवारी, इश्तियाक, इदरीश और गुल्लन सहित 17 अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा है कि इन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। दूसरे पक्ष के अनस अली पुत्र इमरान ने अनूप रावत पुत्र राजकिशोर, राजा मिस्त्री पुत्र कालका प्रसाद, अमित रावत पुत्र राजेंद्र किशोर सहित तीन पुरुष अज्ञात व दो लड़कियां अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा है कि आरोपियों ने उसके घर के सामने आकर मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी।
कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि एक पक्ष के अनस, अबरार और गुल्लन तथा दूसरे पक्ष के राजा मिस्त्री, अमित रावत व जितेंद्र रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। फैजान नामक घायल को कानपुर रेफर बताया गया है।

उधर, तनाव के मद्देनजर बारी मोहाल में और मर्दननाका पुलिस चौकी में शुक्रवार की रात से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। फरार लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। उधर, इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने मर्दननाका चौकी प्रभारी आकाश सचान को तत्काल प्रभाव से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed