{"_id":"5d9b86628ebc3e93b43462d3","slug":"conduct-courteously-with-the-elderly-and-differently-abled-banda-news-knp5183655115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग और दिव्यांगों से शालीनता से पेश आएं कंडक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग और दिव्यांगों से शालीनता से पेश आएं कंडक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में अब सफर करने वाले बुजुर्ग, महिला व दिव्यांग यात्रियों के साथ शालीनता से पेश आने का निर्देश परिचालकों (कंडक्टर) को दिया गया है। वह इन यात्रियों को बस में चढ़ाने और सीट उपलब्ध कराने में भी मदद करेंगे। प्रत्येक बस स्टैंड में रैंप व व्हील चेयर उपलब्ध रहेंगे।
परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक महेश कुमार झा ने क्षेत्रीय प्रबंधकों को जारी पत्र में कहा कि निगम की बसों में बुजुर्ग, महिला व दिव्यांग यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार न किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। उनके लिए आरक्षित सीटों पर अन्य यात्रियों का कब्जा रहता है। परिचालक अपेक्षित सहयोग नहीं करते।
अक्सर उन्हें बस से उतर जाने को कहते हैं। उन्होंने परिचालकों को खबरदार किया कि यात्रियों से शालीनता का व्यवहार करें। शिकायत मिलने पर परिचालक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बांदा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परमानंद ने बताया कि इन आदेशों से परिचालकों को अवगत करा दिया है। यात्रियों से अभद्रता पर परिचालक के विरुद्ध निलंबन व संविदा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।