{"_id":"5707f5d94f1c1b7970c81182","slug":"complete-the-assessment-of-subjects-including-economics","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थशास्त्र समेत कई विषयों का मूल्यांकन पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्थशास्त्र समेत कई विषयों का मूल्यांकन पूरा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आखिरी चरण में अब डीएचई और परीक्षक आमने-सामने हैं। परीक्षक ज्यादा से ज्यादा कापियां जांचने की कोशिश में हैं तो डीएचई ज्यादा दिन घसीटने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
गुरुजन गरिमा को दरकिनार कर मूल्यांकन कक्षों में ही तू-तू, मैं-मैं करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। हाईस्कूल व इंटर में कई विषयों की कापियां जंच चुकी हैं। शुक्रवार तक हाईस्कूल की 93,112 और इंटर की 79,752 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया।
विज्ञापन
जीआईसी मूल्यांकन केंद्र में इंटरमीडिएट की 79,752 कापियों का मूल्यांकन पूरो गया। अब तक यहां समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, बही खाता, एग्रोनामी, शार्ट हैंड, उर्दू सहित 8 विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
34 उप प्रधान परीक्षक और 312 परीक्षकों ने 34 टोलियों में शुक्रवार को इंटर की 9,878 कापियों का मूल्यांकन किया। ब्लैंक अवार्ड भरकर भेजे जा रहे हैं। यहां जंचने के लिए 23,966 उत्तर पुस्तिकाएं बची हैं। उप नियंत्रक संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि इंटर में जो विषय पूरे हो रहे हैं, उनके परीक्षकों को ब्लैंक अवार्ड भरवाकर रिलीव किया जा रहा है।
शेष कापियां भी समय से जंच जाएंगी। उधर, बजरंग इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 10,112 कापियों का मूल्यांकन किया गया। अब तक यहां 93,112 कापियां जंच चुकी हैं। 26,383 कापियां शेष हैं। यहां कंप्यूटर, कृषि, टेलरिंग, गृहविज्ञान (बालक), उर्दू, संस्कृत, गणित, सामाजिक विज्ञान की कापियों का मूल्यांकन पूरा हो गया है।
शनिवार को प्रारंभिक गणित, हिंदी और ऊर्दू भी पूरा होने की उम्मीद है। उप नियंत्रक मेजर मिथलेश पांडेय ने बताया कि 75 फीसदी कापियां जंच चुकी हैं। 15 अप्रैल तक मूल्यांकन हर हाल में पूरा हो जाएगा।
गरिमा दरकिनार, आमने-सामने शिक्षक
बांदा। दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर उप प्रधान परीक्षक और परीक्षक गरिमा को दरकिनार आमने-सामने हैं। कक्षों में ही तू-तू, मैं-मैं हो रही है। वजह है मूल्यांकन के अंतिम चरण में ज्यादा से कापियां जांचने की होड़। डीएचई मूल्यांकन ज्यादा समय खींचना चाहते हैं तो परीक्षकों की कोशिश एक दिन में 60-70 कापियां जांचने की है।
मूल्यांकन केंद्रों पर शुक्रवार को ऐसे ही नजारा देखने को मिला। उप नियंत्रक की अनुपस्थित में एक डीएचई और परीक्षक में हाथापाई तक की नौबत आ गई। साथी परीक्षकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
दोनों मूल्यांकन केंद्रों का हर रोज निरीक्षण कर रहे हैं। उन्हें ऐसी कोई गड़बड़ी नहीं मिली। परीक्षक मानकों के अनुसार ही कापियां जाचेंगे। ताकि किसी परीक्षार्थी के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो। - हिफजुर्रहमान
जिला विद्यालय निरीक्षक