फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Complaints received on C-Vigil app will be resolved in 100 minutes

Banda News: सी-विजिल एप पर आई शिकायतों का 100 मिनट में होगा निस्तारण

Tue, 26 Mar 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Complaints received on C-Vigil app will be resolved in 100 minutes
बांदा। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों व उनके समर्थक अक्सर नियम-निर्देश ताक पर रखते हैं। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन रोकने के लिए निर्वाचन आयोग का सी-विजिल एक मददगार बनेगा। आम नागरिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत इस एप के जरिए कर सकते हैं। एप पर इस संबंध में शिकायत आने पर पुलिस प्रशासन इसका निस्तारण 100 मिनट के अंदर कराएगा।
विज्ञापन




जनपद में पांचवें चरण में 20 मई को लोकसभा चुनाव निर्धारित हैं। 26 अप्रैल से प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। नामांकन के साथ प्रत्याशियों के दांव-पेच शुरू हो जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव निष्पक्ष व शांति पूर्ण माहौल में कराने के लिए आदर्श आचार संहिता लागू की है। प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए अक्सर नियम-निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हैं। खासकर सत्ताधारी दल के लोग इसमें आगे रहते हैं। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर निगरानी टीमों में लगे अधिकारियों की पैनी निगाहें रहेंगी। इसके अलावा निर्वाचन आयोग का सी-विजिल एप भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघ रोकने वालों पर नकेल कसेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आम नागरिक सी-विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की शिकायत कर सकते हैं। मोबाइल से प्ले स्टोर या एप स्टोर से सी-विजिल एप डाउनलोड कर सकते हैं। प्रत्याशियों व उनके समर्थकों द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर लाइव फोटो अथवा लाइव वीडियो अपलोड कर सकते हैं। शिकायतों का 100 मिनट के अंदर निस्तारण किया जाएगा। शिकायतकर्ता इसी एप के जरिए शिकायत की निगरानी भी कर सकता है। एप पर शिकायत करने के लिए मोबाइल नंबर व नाम की कोई बाध्यता नहीं होगी। यदि शिकायत कर्ता अपना नाम या मोबाइल नंबर देता है तो वह अपने शिकायत की निगरानी कर सकता है।
विज्ञापन








शिकायत पर आरओ उड़नदस्ता टीम के साथ होंगे सक्रिय



बांदा। सी-विजिल एप पर शिकायत मिलने के बाद संबंधित रिटर्निंग ऑफीसर अपने नजदीकी उड़नदस्ता टीम को शिकायत स्थल पर लेकर जांच करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सी-विजिल एप में धनराशि वितरण, गिफ्टा, कूपन वितरण, शराब वितरण आदि की शिकायतों के अतिरिक्त बिना अनुमति पोस्टर व बैनर लगाना आदि शिकायतें भी शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed