{"_id":"69c8338e298748594403937f","slug":"compensation-sought-for-crops-destroyed-by-unseasonal-rains-banda-news-c-212-1-sknp1006-143626-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बेमौसम बारिश से चौपट फसलों के लिए मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बेमौसम बारिश से चौपट फसलों के लिए मांगा मुआवजा
Sun, 29 Mar 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
बांदा। जनपद में हुई बेमौसम बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने किसानों की रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। तिन्दवारी क्षेत्र के कई गांवों में गेहूं सहित अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं जिससे किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। इस समस्या को लेकर भाजपा के जिला मंत्री देवेश कुमार मोनू ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा। पत्र में प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने अपने पत्र में बताया कि परसौड़ा (बरेठी अस्करन, अमरइया, बछेउरा), गजनी, मिरगहनी, पपरेंदा, गोखरही, महुई, अतरहट, पिपरहरी, सिंघौली, मूंगुस और तेरहीमाफी समेत कई गांवों में बीते दिनों अचानक बदले मौसम ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष बड़ोखर खुर्द राहुल सिंह, राज यादव, अक्षत त्रिवेदी, अंकुर दीक्षित, सनी विश्वकर्मा, सुमित कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन