{"_id":"68a4c718cffd6d52d20d4e4a","slug":"compensation-should-be-given-to-farmers-after-conducting-survey-banda-news-c-212-1-bnd1007-131926-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सर्वे कराकर किसानों को दिलाया जाए मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सर्वे कराकर किसानों को दिलाया जाए मुआवजा
विज्ञापन
फोटो 14- पैलानी तहसील में तहसीलदार को पत्र सौंपते भाजपा पदाधिकारी व किसान। संवाद
जसपुरा/पैलानी। भाजपा मंडल अध्यक्ष साहिब सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को किसानों ने तहसीलदार राधेश्याम से भेंट की। ज्ञापन देकर बाढ़ प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई।
एसडीएम को संबोधित पत्र में बताया कि अतिवृष्टि व बाढ़ से क्षेत्र के किसानों की 90 से 100 प्रतिशत तक फसल बर्बाद हो गईं हैं। इससे किसान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और इसका असर रबी फसलों की बुआई पर भी पड़ेगा। कई किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन सिर्फ बाढ़ से प्रभावित लोगों को ही मुआवजा दिला रहा है। अतिवृष्टि के शिकार किसानों को नजरंदाज किया जा रहा है।
कहा कि प्रशासन का दोहरा रवैया किसानों के हित में नहीं है। किसानों ने मांग की कि जल्द से जल्द सर्वे कराकर सभी प्रभावित किसानों को मुआवजा व आर्थिक सहायता दिलाई जाए। इस मौके पर राकेश सिंह चौहान, गोरे सिंह, विनोद सिंह, मनोज प्रजापति, लालबाबू मिश्रा, जगभाग सिंह, गोरे, अरविंद, विकास, शिवबाबू तिवारी, भोला सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। (संवाद)