फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Communist unity was maintained by harmony and understanding

सामंजस्य और सूझबूझ से कायम रही कौमी एकता

Wed, 09 Oct 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Communist unity was maintained by harmony and understanding
बांदा। ऋषि बामदेव और नवाब बांदा की नगरी में सांप्रदायिक सौहार्द की जड़ें मजबूती से बरकरार हैं। अबकी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के नए रूट को लेकर विवाद और जताई जा रही आशंकाओं और कयासबाजियों को प्रशासन की रणनीति और केंद्रीय दुर्गा महोत्सव समिति व मुस्लिम समाज की समझदारी ने बेअसर कर दिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा के नए रूट में अमर टाकीज तिराहा से नवाबी जामा मस्जिद की ओर आई सड़क शामिल थी। इसी सड़क पर हर वर्ष मोहर्रम की सातवीं और बारावफात में भीड़ भरा मेला लगता है। अलविदा इत्यादि की नमाजों में भीड़ रहती है। इसका हवाला देकर मुस्लिम समाज की ओर से रूट पर आपत्ति जताई गई थी।
विज्ञापन

धीरे-धीरे यह गुत्थी उलझने लगी। इस पर डीएम हीरालाल और एसपी गणेश साहा ने कई चरणों में दोनों पक्षों के साथ बैठकर मंथन किया। जामा मस्जिद के मुख्य गेट के ठीक सामने प्रस्तावित सड़क से हटाकर डिवाइडर के उस पार नगर पालिका बालिका इंटर कालेज की ओर से जुलूस निकालने पर दोनों की सहमति बनवाई। बाद में कमिश्नर शरद कुमार सिंह और डीआईजी दीपक कुमार ने भी डीएम-एसपी की उपस्थिति में दोनों पक्षों के साथ बैठक की और तय हुई बात पुलिस रजिस्टर में दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी डीएम-एसपी ने किसी भी तरह की संभावित गड़बड़ी के मद्देनजर नवाबी जामा मस्जिद इलाके में अभूतपूर्व और अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था करा दीं। मस्जिद की सड़क को चारों ओर से दोहरी बैरीकेडिंग से सील कर दिया। बैरीकेडिंग के अंदर लगभग 50 ट्रकों की दीवार बना दी। व्यवस्था ऐसी रही कि परिंदा भी पर न मार पाए। मस्जिद के सामने एडीएम संतोष बहादुर सिंह, अपर एसपी एलबीके पाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह आदि पूरे समय डटे रहे। हर 10 कदम पर दरोगा और कांस्टेबल तैनात थे।
मस्जिद के सामने नगर पालिका के शापिंग कांपलेक्स की छत पर पंडाल लगाकर पुलिस ने सीसी कैमरे लगा दिए। यहां से लाउडस्पीकर के जरिए सूचनाएं प्रसारित होती रहीं। लगातार ड्रोन उड़कर तस्वीरें लेता रहा। यहां प्रतिमा वाहन के आगे क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी व अन्य चलते रहे। चंद कदम दूरी पर स्थित अलीगंज पुलिस चौकी में डीएम हीरा लाल व एसपी गणेश साहा पूरे समय डटे रहे और वहां स्थित कंट्रोल रूम से पल-पल की स्थिति पर नजर रखते रहे। दोपहर को डीआईजी दीपक कुमार भी यहां आए और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जामा मस्जिद रूट पर कुछ अति उत्साही युवकों द्वारा धमाकेदार आतिशबाजी करने की कोशिश को विधायक प्रकाश द्विवेदी ने रोक दिया। युवकों को अनुशासन में रहने की सीख दी।

उधर, जामा मस्जिद के नजदीक ही शहर काजी अकील मियां, जामा मस्जिद व ईदगाह मुतवल्ली शेख सादी जमां, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष शकील अली, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, मोहर्रम कमेटी संरक्षक डा. मोहम्मद शोएब व अध्यक्ष अब्दुल वहीद और दुर्गा महोत्सव समिति अध्यक्ष अमित सेठ भोलू, शोभाराम कश्यप, संजय निगम अकेला, अरुण निगम इत्यादि उपस्थित रहे। शोभा यात्रा के अनुशासन, केंद्रीय पूजा समिति के सहयोग और प्रशासन की व्यवस्थाओं को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed