{"_id":"65ea0b480e8efdd0a80b6394","slug":"committed-suicide-by-tying-a-noose-around-his-neck-with-henna-stained-hands-banda-news-c-212-1-sknp1006-107915-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मेंहदी लगे हाथों से गले में फंदा डालकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मेंहदी लगे हाथों से गले में फंदा डालकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शादी से एक दिन पहले युवती ने घर के अंदर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। साथ लेटी छोटी बहन सुबह सोकर उठी तो परिजनों को जानकारी हो सकी। शादी के घर में मातम छा गया। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। परिजन खुदकुशी का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव निवासी कारीबाई उर्फ सुमन (19) ने गुरुवार की रात दो बजे के करीब बहन के दुपट्टे से कमरे में लगे पंखे से लटककर जान दे दी। सुमन के साथ उसकी छोटी बहन रीता लेटी थी। सुमन के मामा देवराज ने बताया कि सुमन की शादी गांव के ही दशरथ के पुत्र होरीलाल उर्फ पुष्पेंद्र के साथ तय की गई थी। पुष्पेंद्र बालू निकालने वाली मशीन को चलाता है। दोनों पक्षों की रजामंदी के साथ सबकुछ तय हुआ था। बरात सात मार्च गुरुवार को आनी थी। सभी उसकी तैयारी में लगे थे।
रात में सुमन के हाथों पैरों में मेहंदी लगाई जा रही थी। छोटी बहन रीता देर रात तक उसके साथ जगती रही। रात 12 के बाद सुमन ने रीता से दुपट्टा मांगा। नींद में रीता ने पूछा कि कहे के लिए तो उसने बताया कि मेहंदी धोकर हाथ पोछना है। यह सुनने पर रीता ने उसे अपना दुपट्टा दे दिया था और सो गई थी। इस बीच रात में ही सुमन ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। सुमन दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। आश्ंका जताई जा रही है कि शादी होने से नाखुश थी। इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।