{"_id":"623a0dfad2b36b51ba5381a2","slug":"commissioner-sent-letter-against-electrical-engineers-banda-news-knp6869189135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली अभियंताओं के विरुद्ध कमिश्नर ने भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली अभियंताओं के विरुद्ध कमिश्नर ने भेजा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे-76 में भूमिगत बिजली केबिल लगाने के काम में हुए कथित घोटाले पर मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने संज्ञान लेते हुए शासन को दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
सूत्रों के मुताबिक किलोमीटर 312 से 318 के बीच अंडरग्राउंड बिजली लाइन डालने के लिए पीडब्ल्यूडी ने वर्ष 2009 में बिजली विभाग को एक करोड़ 16 लाख 53 हजार 654 रुपये दिए थे। इसके अलावा इसी कार्य के लिए 2015 में ही एक करोड़ 14 लाख 94 हजार रुपये और दिए गए। लेकिन 13 साल बीत जाने के बाद आज तक अंडरग्राउंड लाइन नहीं डाली गई। सिर्फ खंभे खड़े हैं। बिजली विभाग अधिकारी इस बारे में कुछ भी नहीं बता रहे। इसके चलते महाराणा प्रताप चौक चौराहे का सुंदरीकरण भी अटका है। आयुक्त ने सारी जानकारी लेने के बाद बिजली विभाग के मुख्य अभियंता से लेकर अवर अभियंता तक के खिलाफ कार्रवाई को लिखा है।
------------