{"_id":"58c9685b4f1c1b361f32b49e","slug":"collision-of-trucks-and-tempo-in-blind-turn-death-of-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधे मोड़ में भिड़े ट्रक व टेंपो, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधे मोड़ में भिड़े ट्रक व टेंपो, दो की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 15 Mar 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में बिलखते परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में टेंपो के परखचे उड़ गए। टेंपो पर सवार एक ही परिवार के मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बेंदाघाट के मजरा खैरी हार गांव निवासी ज्ञान सिंह का परिवार बुधवार दोपहर साप्ताहिक बाजार में खरीददारी करने तिंदवारी आया था। सामान खरीदने के बाद परिवार के लोगों को टेंपो में बैठा दिया और ज्ञान सिंह व चचेरा भाई सोनू खुद बाइक से बेंदाघाट चले गए। टेंपो तिंदवारी से सवारी बैठाकर जैसे ही माचा मोड़ के नजदीक पहुंचा। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
टेंपो में सवार दो लोग कुचल गए तो कुछ छिटक कर दूर जा गिरे। चीख-पुकार पर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को खबर दी। प्रधान प्रतिनिधि विवेक सिंह की तत्परता से घायलों को टेंपों से बाहर निकाला गया। हादसे में पिंकी (40) पत्नी ज्ञान सिंह और नीता की दुधमुंही बच्ची मनु की मौके पर ही मौत हो गई। मान सिंह (35) पुत्र रामपाल, नीता (31) पत्नी मान सिंह, पुष्पा देवी (28) पत्नी गरीब दास (रनिया कानपुर में ससुराल), टेंपो चालक अनिल (24) पुत्र रामेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतका पिंकी का बड़ा पुत्र कमल सिंह (12) सुरक्षित बच गया। उधर, टेंपों देर तक नहीं पहुंचा तो पिंकी के पति ज्ञान सिंह ने फोन से पता लगाया। हादसे की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। परिजन भागकर घटना स्थल आए। सभी को तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर दोनों शवों को मर्च्युरी में रखाया है। उधर, घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने नशे में धुत ट्रक चालक को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक विमल पाठक पुत्र सालिगराम पाठक (फैजाबाद) को हिरासत में ले लिया।