{"_id":"5d7003728ebc3e93b24e2544","slug":"co-lodges-report-raises-many-for-questioning-banda-news-knp511616510","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पूछताछ के लिए कई को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पूछताछ के लिए कई को उठाया
विज्ञापन
अतर्रा। पुलिस क्षेत्राधिकारी के सरकारी आवास पर मंगलवार को दिनदहाड़े हुई चोरी का दूसरे दिन भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई। हालांकि स्थानीय थाना समेत अन्य थानों की पुलिस इसमें जुटी हुई है। लगभग एक दर्जन लोगों को पुलिस ने उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, दूसरे दिन बुधवार को क्षेत्राधिकारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुधवार को दिन में यहां सीएचसी परिसर में स्थित सरकारी भवन में रह रहे क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह के आवास में सूना मौका पाकर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ा और जेवरात व कैश पार कर दिया। देर रात तक पुलिस अधिकारी यहां मंथन करते रहे। एसओजी और खुफिया टीमें भी सुराग तलाशती रहीं।
अपर एसपी एलबीके पाल भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। देर रात तक पुलिस अधिकारी मीडिया को कुछ भी बताने से बचते रहे। उधर, दूसरे दिन बुधवार को क्षेत्राधिकारी ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 454 और 380 की रिपोर्ट अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज की है। तहरीर में क्षेत्राधिकारी ने चोरी गए जेवरात आदि का खुलासा नहीं किया। कहा कि उनकी पत्नी बाहर गई हैं उनके लौटने पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन
उधर, चोरी का खुलासा करने के लिए यहां पूर्व में तैनात रहे कई इंसपेक्टर व उप निरीक्षकों की भी मदद ली जा रही है। कई लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सीएचसी के डाक्टर और फार्मासिस्ट से भी जानकारी ली है। उनके यहां आने-जाने वालों के बारे में पूछा है। कई फोन सर्विलांस में लगाए गए हैं। उधर, यह चर्चा भी रही कि क्षेत्राधिकारी का निजी लाइसेंसी रिवाल्वर भी चोरी हुआ है। हालांकि इसकी पुष्टि क्षेत्राधिकारी या किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं की है।
गौरतलब है कि नगर में हाल ही में कई चोरियां हुई हैं। 25 अगस्त की रात थाने के पीछे ब्रम्हनगर में अधिवक्ता मिथलेश यादव के घर से अज्ञात चोरों ने लाइसेंसी बंदूक और काफी मात्रा में जेवरात पार कर दिए थे। इस चोरी का भी आज तक कोई खुलासा नहीं हुआ। इसके पहले बसपा नेता मधुसूदन कुशवाहा के घर भी चोरी हुई थी। पुलिस उसका भी कोई पर्दाफाश नहीं कर पाई।