फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CMO of the investigation teams formed

सीएमओ ने गठित की जांच टीमें

Tue, 26 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 26 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन

बांदा। टीकों के दर्द से कहला गांव में कराह रहे

विज्ञापन
बच्चों का इलाज जारी है। सोमवार को दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को दवाएं दीं।

उधर, सीएमओ ने इस मामले की जांच के लिए दो टीमें गठित की हैं। मानवाधिकार संगठन पीयूसीएल की टीम ने भी गांव जाकर पीड़ित बच्चों के अभिभावकोें से जानकारी ली।

शनिवार को कहला गांव में स्वास्थ्य विभाग की एएनएम द्वारा टीकों के बाद दुधमुंहे बच्चे बीमार पड़ गए। उनके पैरों में सूजन आ गई और बुखार हो गया।

दर्द से रातभर तड़पे। ‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद रविवार को डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। दूसरे दिन भी टीम ने बच्चों को दवाएं दीं।

ग्राम प्रधान ओम प्रकाश निषाद ने बताया कि अब बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है। उधर, पीयूसीएल की ओर से अधिवक्ता सैय्यद अली मंजर और शिव कुमार मिश्रा आदि ने कहला गांव जाकर पीड़ित बच्चों के घर वालों से जानकारी दी। वे अपनी रिपोर्ट मानवाधिकार आयोग और बार आयोग को भेजेंगे।

उधर, सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि दो टीमों से जांच कराई जा रही है। एक टीम ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। पहली टीम में अपर सीएमओ डॉ. एबी कटियार, डॉ. मेहेर और डॉ. नीलम हैं।

दूसरी टीम में डॉ. नवीनचंद्र, डॉ. एमबी निगम और तिंदवारी पीएचसी प्रभारी शामिल हैं। दोनों टीमों की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

उधर, यह भी कहा जा रहा है कि बच्चों को ये टीके पूरे जनपद में लगाए गए हैं, पर कहीं से ऐसी शिकायत नहीं आई। टीकाकरण में कोई लापरवाही की गई है। बच्चों को इंजेक्शन (टीका) लगाने वालों को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed