फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CMO expressed displeasure after seeing dirt in CHC

Banda News: सीएचसी में गंदगी देख सीएमओ ने जताई नाराजगी

Fri, 07 Jul 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 07 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
CMO expressed displeasure after seeing dirt in CHC
बांदा। अतर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ ने गुरुवार को निरीक्षण कर स्वच्छता, दवाओं व आॅक्सीजन उपकरणों की उपलब्धता देखी। डिलेवरी कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

दोपहर में सीएचसी पहुंचे सीएमओ डाॅ. अनिल श्रीवास्तव साफ सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर नाराज हो गये। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को परिसर की सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को गलत मानते हुए स्पष्टीकरण मांगा। स्टोर रूम में दवाओं और आॅक्सीजन की उपलब्धता देखी।
विज्ञापन

स्टोर इंचार्ज से मौसम के अनुसार फैलने वाली बीमारियों से संबंधित दवाएं पर्याप्त मात्रा में रखने की बात कही। डिलीवरी व भर्ती कक्षों की व्यवस्था देखी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील पटेल, डॉ. सुनील श्रीवास्तव समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed