{"_id":"ec4604c5dd4cc2f88831238b2ed68b47","slug":"cm-planted-trees-become-dry-stubble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के लगाए पौधे सूख कर बन गए ठूंठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के लगाए पौधे सूख कर बन गए ठूंठ
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को पूरे
विज्ञापन
सूबे में 10 लाख पौधों के रोपण से विश्व रिकार्ड कायम करने की शुरुआत
चित्रकूटधाम मंडल में खुद पौधा लगाकर की, लेकिन इसका दूसरा पहलू यह भी है
कि दो वर्ष पूर्व ऐसे ही अभियान मेें यहां मुख्यमंत्री के हाथों लगाए गए दो
पौधे सरसब्ज नहीं हो पाए। उनमें सिर्फ ट्री-गार्ड और ठूंठ ही बचे हैं।
2013 मेें 1,65,750 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 19 जून 2013 को बांदा आकर इस लक्ष्य का पहला पौधा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड के पास खुद अपने हाथों से लगाया था। मुख्यमंत्री ने दो पौधे रोपे थे।
इन पौधों में वन विभाग ने सीमेंट का रंगरोगन से चमकते ट्री-गार्ड लगवाए थे। पौधों के नजदीक में ही आज भी शिलापट्ट लगा हुआ है। इसमें मुख्यमंत्री द्वारा पहला पौधा रोपने की इबारत दर्ज है। कुछ दिन तक तो इन पौधों की खूब खातिर हुई। फिर पुलिस लाइन के अफसरों और कर्मचारियों या वन विभाग के अधिकारियों या कर्मियों ने इन पौधों की सुध नहीं ली।
देखरेख के अभाव में दोनों पौधे सूख गए। सिर्फ ठूंठ बचे हैं। ट्री-गार्ड अभी भी लगे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री को पड़ोसी जनपद हमीरपुर पौध रोपण करने आता था। यह खबर मिलते ही रातोंरात ट्री-गार्ड को रंगरोगन से चमका दिया गया। हालांकि पौध सूखकर ठूंठ ही बचा है।