{"_id":"5da4bca28ebc3e93c02b16bc","slug":"clarion-of-chowkidars-against-begari-banda-news-knp5197180105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगारी के विरुद्ध चौकीदारों का बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेगारी के विरुद्ध चौकीदारों का बिगुल
विज्ञापन
कलक्ट्रेट ज्ञापन देने आए चौकीदार।
- फोटो : BANDA
बांदा। ग्रामीण चौकीदार वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले जनपद के पुलिस चौकीदारों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर हर माह समय से वेतन और भत्ता दिए जाने की मांग की।
सामूहिक हस्ताक्षरों से दिए ज्ञापन में पुलिस रेग्यूलेशन का हवाला देकर कहा कि चौकीदारों से थाना पुलिस अपने निजी काम पानी भराना, सफाई, कृषि, पशुओं या वाहनों की धुलाई आदि नहीं करा सकती। लेकिन ऐसा कराया जा रहा है। थानों में चौकीदारों को नौकरदास और गुलाम बनाकर बेगार लिया जा रहा है।
यह भी कहा कि पुलिस रेग्यूलेशन में चौकीदारों से गश्त व नाकाबंदी कराना मना है। लेकिन थानों व चौकियों में उनसे जबरन यह कराया जा रहा है। मांग की कि घटना होने पर पुलिस कर्मियों की तर्ज पर उन्हें भी मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में विचित्र बाबू, शिवपूजन, रामपाल, पन्नालाल, बिहारी, कंधीलाल, रविकुमार, मतोला यादव, सुभाष, राजेश इत्यादि शामिल रहे।