फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   city's power interrupted again

अब जंफर फुंका, शहर की बिजली फिर गुल

Fri, 14 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Fri, 14 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
city's power interrupted again

शुक्रवार को भी बिजली संकट बरकरार रहा। पीली कोठी सब स्टेशन में लगे फीडर दुरुस्त होने के बाद शुक्रवार को सुबह 33 हजार हाईटेंशन लाइन का जंफर धड़ाम हो गया। इससे पूरे शहर के फीडर ठप पड़ गए। उधर, इंदिरा नगर में लो-टेंशन तार पर पेड़ गिरने से लगभग 4 घंटे बिजली बाधित रही।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह चिल्ला रोड स्थित 132 सब स्टेशन से पीली कोठी सब स्टेशन के लिए आई 33,000 लाइन का इंदिरा नगर के पास जंफर फुंक गया। इसका असर 132 केवी सबस्टेशन में लगे ट्रांसफार्मर पर पड़ा। लगभग एक घंटे तक पूरे शहर की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


बमुश्किल 9 बजे आपूर्ति बहाल हुई। उधर, इंदिरा नगर में दोपहर डेढ़ बजे संत तुलसी पब्लिक स्कूल के पास लगे लो-टेंशन लाइन पर पेड़ गिर गया। बांदा फीडर ठप होने से इंदिरा नगर समेत सर्वोदय नगर, शुकुलकुआं, आवास विकास, कालूकुआं, गायत्री नगर, परशुराम तालाब, पोड़ा बाग आदि इलाकों की बिजली गुल रही। शाम को 5.30 बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने देखी बिजली व्यवस्था
बांदा। जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने शुक्रवार को पीली कोठी सब स्टेशन का निरीक्षण किया। फीडरों की हालत देखी। नाराजगी जताई कि बिजली संकट से नागरिकों में रोष पनप रहा है। उन्होंने अधिशासी अभियंता समरनाथ को शीघ्र बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीओ आशीष कुमार विश्वकर्मा, एसई एके गुप्ता, एसएसओ महेंद्र राय आदि मौजूद रहे।

सड़क पर उतरी बसपा
बांदा। अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ बसपा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देकर्र बिजली समस्या दूर करने की मांग की। जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा की अगुवाई में सौंपे ज्ञापन में कहा कि जिले में सूखे के आसार हैं।


भीषण गर्मी में 15 से 18 घंटे बिजली कटौती से जनता परेशान है। प्रशासन व बिजली विभाग के अधिकारियों के रवैए से जनता में रोष पनप रहा है। ज्ञापन में नगर पालिका अतर्रा और बांदा में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई। मोहम्मद यार खां, अशरफ उल्ला खां, दीपक सिंह भदौरिया, बल्देव प्रसाद, हरीशंकर राजपूत, अनिल कुमार वर्मा, अवधेश कुमार, दिनेश सिंह गौतम, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed