फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four members of interstate gang of thieves arrested in Banda

Banda: मकानों में हुईं चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह ने की थीं वारदातें, चार गिरफ्तार

Wed, 18 Jan 2023 08:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Jan 2023 08:33 PM IST
सार

इंजीनियर और चिकित्साधिकारी के घरों में हुईं चोरियों का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। अंतरराज्यीय चोर गिरोह ने दोनों चोरियां की थीं। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। साथ ही, तीन लाख रुपये के जेवर, स्कूटी और तमंचा भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Four members of interstate gang of thieves arrested in Banda
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में अतर्रा कस्बा में पशु चिकित्साधिकारी और दिल्ली मेट्रो के इंजीनियर के मकानों में हुई चोरियों के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे से तीन लाख के जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को एसपी अभिनंदन ने वारदात का खुलासा किया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आठ जनवरी की रात चोरों ने अतर्रा में पशु चिकित्साधिकारी जितेंद्र सिंह गौतम और दिल्ली मेट्रो में इंजीनियर रोहित पांडेय के ताला बंद मकानों से लाखों की चोरी की थी। मंगलवार को पुलिस ने अनथुवा मोड़ के पास चोरी का सामान खरीद रहे महोबा निवासी सुनार संगम और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गैंग का सरगना इकलाख खां है। वह साजिश रचता है। उसके साथी रोहित वर्मा के मामा का घर अतर्रा में है। सभी रोहित के मामा के घर में थे। रोहित के खिलाफ महोबा पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है। गैंग के सदस्य बांदा, महोबा, हमीरपुर, छतरपुर और आसपास के जनपदों में ताला बंद मकानों को निशाना बनाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों चोरियों में मध्यप्रदेश के छतरपुर के नौगांव गहरौली रोड निवासी इकलाख खां उर्फ मोनू, महोबा के गांधी नगर शुक्रवारी बाजार निवासी रोहित वर्मा, महोबा के मिल्कीपुरा निवासी वारिस मुंशी उर्फ लुच्ची व महोबा के सलइया थाना अजनर निवासी संगम सोनी (सुनार) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed