{"_id":"5ded3fd88ebc3e1c0f0a42f3","slug":"chitrakootham-defeated-moradabad-division-banda-news-knp530957718","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटधाम ने मुरादाबाद मंडल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटधाम ने मुरादाबाद मंडल को हराया
विज्ञापन
राज्य स्तरीय वालीबाल में बाल को एक-दूसरे के पाले में डालने और रोकने में भिड़े खिलाड़ी।
- फोटो : BANDA
बांदा। राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष वालीबाल प्रतियोगिता में रविवार को दूसरे दिन पांच मैच हुए। मेजबान चित्रकूटधाम मंडल समेत कानपुर, गोरखपुर, लखनऊ और अयोध्या मंडलों की टीमों ने मैच जीते।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर खेल निदेशालय के निर्देश पर यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रीड़ा कार्यालय के तत्वावधान में चल रही चार दिवसीय राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 मंडलों की टीमें भाग ले रही हैं। इनमें 180 खिलाड़ी हैं।
दूसरे दिन मेजबान चित्रकूटधाम मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 25-20, 23-25 और 25-17 के अंतर से हराया। कानपुर मंडल ने बरेली मंडल को 25-13, 21-25 व 25-14 अंकों पर पराजित किया। लखनऊ मंडल ने सहारनपुर मंडल को 25-19, 21-25 और 27-25 से हराया। गोरखपुर मंडल ने अलीगढ़ मंडल को 25-14 और 25-11 के अंतर से शिकस्त दी।
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू सहित बाबू सिंह यादव, शरद गुप्ता आदि ने टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच शुरू कराए। निर्णायकों में उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन से भेजे गए यशवंत सिंह, संतोष पटेल, ज्ञानेंद्र कुमार, शिशिर पाठक, गजराज सिंह, विनोद सिंह, सुरेंद्र यादव, पीपी राय, शिवकुमार गुप्ता और अभिषेक कुमार उपस्थित रहे।
वरिष्ठ खिलाड़ी श्रीकृष्ण चौरसिया उर्फ लल्ला भइया, आदर्श बजरंग इंटर कालेज प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, खानकाह इंटर कालेज प्रधानाचार्य दरक्शा बेगम, उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, रिटायर्ड क्रीड़ाधिकारी सबल सिंह सहित डॉ. इंद्रवीर सिंह, रणवीर सिंह, जेपी यादव, सैय्यद मुन्ने हसन मगरबी, नजीर बख्श, जयकरन प्रजापति, सुरेंद्र सिंह, नागेश खरे, वीरेंद्र सिंह चंदेल, ज्ञान चंद्र, रमेशचंद्र, खेल शिक्षक शाहिद वली खां, जितेंद्र सिंह यादव, स्टेडियम कोच जावेद अहमद, रमाशंकर तिवारी, भगवानदीन, मुबीन आदि उपस्थित रहे। क्रीड़ाधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव ने सभी का आभार जताया।