{"_id":"662810080d051d4bf20d9407","slug":"chitrakoot-chitrakoot-news-banda-news-c-212-1-sknp1008-109689-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कलक्ट्रेट में सुबह 11 से तीन बजे तक होंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कलक्ट्रेट में सुबह 11 से तीन बजे तक होंगे नामांकन
विज्ञापन
बांदा। बांदा-चित्रकूट लोकसभा के लिए 26 अप्रैल से चौथे चरण के मतदान के लिए नामांकन (शुक्रवार) शुरू हो जाएंगे। कलक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। बैरिकेडिंग सहित तिरंगे की पट्टियों व रेडीमेड फूलों से पूरे मार्ग को सजाया जा रहा है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि नामांकन जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में दाखिल होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी नामांकन स्थल पर मौजूद रहेंगे। नामांकन प्रपत्र दिन में 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जमा होंगे। नामांकन स्थल पर 200 मीटर की परिधि में बैरिकेडिंग की जाएगी। नामांकन कराने जाने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों को वही पर रोक दिया जाएगा। प्रत्याशी व प्रस्तावक ही नामांकन स्थल पर पहुंच सकेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नामांकन स्थल पर प्रत्याशी व प्रस्तावकों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। पूरी नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। दो वीडियोग्राफरों को लगाया गया है। दो मीटर की परिधि में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। प्रत्याशी व उसके समर्थकों की प्रत्येक गतिविधियों को कैद किया जाएगा।
-- --
एससी प्रत्याशी का नामांकन शुल्क आधा
लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले सामान्य व पिछड़े वर्ग के प्रत्याशी को 25 हजार रुपये नामांकन शुल्क देना होगा। एससी प्रत्याशी को यह शुल्क आधा लगेंगा। शुल्क जरिए बैंक के माध्यम से जमा होगा।
विज्ञापन
-- --
प्रत्याशी इन बातों का रखें ध्यान
-राष्ट्रीय दल के प्रत्याशी के दो व अन्य दल के 10 होंगे प्रस्तावक।
-प्रत्याशी को नामांकन पत्र के साथ देना होगा आय-व्यय का ब्यौरा।
-चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी की उम्र 25 साल से कम नहीं होना चाहिए।
-प्रत्याशी को देना होगा नगर पालिका, जिला पंचायत का नोड्यूज।
-पासपोर्ट साइज फोटो, आधार , पैन कार्ड, निवास व जाति प्रमाण पत्र भी देना होगा।
-प्रत्याशी को चुनाव खर्च का अलग से खोलना होगा बैंक खाता।
-चुनाव में 70 लाख से अधिक खर्च व 10 हजार से अधिक नकद नहीं देंगा।
-- -- -
एक प्रत्याशी कर सकता चार पर्चे दाखिल
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक प्रत्याशी अधिकतम चार पर्चे दाखिल कर सकता है। नामांकन राशि प्रथम नामांकन के साथ जमा की जाएगी और रसीद लगानी होगी।
-- --
ऑनलाइन भी कर सकते है नामांकन
जो प्रत्याशी ऑन लाइन नामांकन करना चाहता है वह निर्वाचन आयोग की जारी लिंक के माध्यम से नामांकन दाखिल कर सकता है। नामांकन का प्रिंट निकालकर रिटर्निंग अधिकारी के सामने प्रस्तुत करेगा।