{"_id":"5a58fb474f1c1bf8408b481d","slug":"children-in-sweat-of-sweat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्यु प्रभावित क्षेत्र में बच्चों को स्वेटर की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्यु प्रभावित क्षेत्र में बच्चों को स्वेटर की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड में ठिठुरते निर्धन और अनाथ बच्चों को स्वेटर के साथ गर्माहट की सौगात शुक्रवार को यहां भी बांटी गई। ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से दस्यु प्रभावित क्षेत्र फतेहगंज के जीआईसी में प्रधानाचार्य रामसनेही यादव के प्रयास और सहयोग से 40 छात्र-छात्राओं को स्वेटर और जैकेट बांटे गए।
विज्ञापन
स्वेटर और जैकेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर राहत और खुशी साफ नजर आई। दानदाताओं को दुआएं दीं। सहायक अध्यापक विष्णुकांत अवस्थी, कमेटी सदस्य प्रदीप निगम, रामनारायण प्रजापति, संतोष पटेल, अखिलेश कुमार, शिक्षक अभिभावक अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्ना मिश्रा, ग्राम प्रधान कुमारी सारिका गुप्ता और मृत्युंजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अवधेश, शिव, मनोज, आरती, कंचन, सोनू, अनीता, केशकली, नेहा, सुभद्रा, अंजना, मुन्ना, मीणा, सुमन, नेहा, सावित्री, शिल्पा, सोनम, झल्लूराम सहित 40 छात्र-छात्राओं को वितरण किया गया।
विज्ञापन