फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chief Minister orders not care, the banks sent the list of defaulters

मुख्यमंत्री का आदेश ठेंगे पर, बैंकों ने नहीं भेजी बकाएदारों की सूची

Thu, 08 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 08 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister orders not care, the banks sent the list of defaulters

कर्जदार छोटी जोत वाले किसानों को राहत के लिए मुख्यमंत्री के ब्योरा मांगे

विज्ञापन
जाने के बाद बैंक अधिकारी सूची भेजने में दिलचस्पी नहीं ले रहे। मंडल में हमीरपुर व महोबा जिले से एक भी किसान की सूची नहीं भेजी गई।

बांदा व चित्रकूट के गिने-चुने किसानों की सूची भेजी गई है। बुंदेलखंड में किसानों की आत्महत्या रोकने के संबंध में मुख्यमंत्री ने पिछले माह बैठक में मंडलायुक्त को जरूरी निर्देश दिए थे।

इसके तहत मंडलायुक्त मुरलीधर दुबे ने सभी डीएम को पत्र भेजकर वर्ष 2014-15 में पांच वर्ष पूर्व के कृषि ऋण बकाएदार लघु व लघु सीमांत और बीपीएल श्रेणी के किसानों का ब्योरा तीन जनवरी तक उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। बांदा जिले में सिर्फ पंजाब नेशनल बैंक ने 250 डिफाल्टर बकाएदार किसानों की सूची भेजी है।
विज्ञापन


इसके अलावा किसी भी बैंक ने अभी तक सूची नहीं भेजी। उधर, चित्रकूट जिले से 13,975 डिफाल्टर किसानों की सूची भेजी गई है। महोबा व हमीरपुर जिले के अधिकारियों ने पूरी तरह उदासीनता दिखाई है। दोनों जिलों से किसी भी बैंक ने डिफाल्टर किसानों की सूची नहीं भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक (कृषि) डॉ.पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सभी बैंक अधिकारियों को दो दिन के अंदर सूची उपलब्ध कराने के आदेश मंडलायुक्त के माध्यम से दिए गए हैं। जिलाधिकारियों से भी मंडलायुक्त ने प्राथमिकता से सूची भेजने को कहा है। यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed