फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chief Engineer prohibits transfer of JE

बांदा: जेई के तबादले पर मुख्य अभियंता ने लगाई रोक

Fri, 18 Dec 2020 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Chief Engineer prohibits transfer of JE
बांदा। शहर में कार्यरत बिजली विभाग के अवर अभियंता कांता प्रसाद का तबादला रोक दिया गया है। विधायक प्रकाश द्विवेदी की नाराजगी के बाद मुख्य अभियंता ने तबादला आदेश स्थगित करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में कार्यरत अवर अभियंता कांता प्रसाद का विभागीय अधीक्षण अभियंता ने 27 नवंबर को नरैनी के लिए तबादला आदेश जारी कर दिया था। उनके स्थान पर रविशंकर गुप्ता की नियुक्ति की थी। उधर, उपभोक्ताओं ने कांता प्रसाद की बेहतर सेवाओं का हवाला देकर विधायक प्रकाश द्विवेदी तक यह प्रकरण पहुंचा दिया।
विज्ञापन

इस पर विधायक ने मुख्य अभियंता से बात कर तबादले पर नाराजगी जताई। इसके बाद मुख्य अभियंता केशव कुमार द्वारा जारी आदेश में विधायक प्रकाश द्विवेदी की नाराजगी का हवाला देकर कहा है कि अवर अभियंता कांता प्रसाद अपने दायित्व का सही निर्वहन कर रहे हैं। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सही रखे हैं। उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता द्वारा किए गए तबादला आदेश के क्रियान्वयन को अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। यह भी आदेश दिया है कि प्रोन्नत अभियंता आरपी सिंह के स्थान पर रविशंकर गुप्ता (संबद्ध एसई कार्यालय) नरैनी/कालिंजर सब स्टेशन का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed