फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chemistry troubled, social science simple

Banda News: रसायन विज्ञान ने किया परेशान, सामाजिक विज्ञान सरल

Fri, 08 Mar 2024 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Chemistry troubled, social science simple
बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को हाईस्कूल में जहां सामाजिक विज्ञान के पेपर में परीक्षार्थी खुश नजर आए, वहीं इंटर रसायन में कई प्रश्नों ने परीक्षार्थियों के पसीना छुड़ाए। दोनों पालियों में 1754 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं सचल दलों व जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया,लेकिन कहीं भी नकलची उन्हें हाथ नहीं लगे। जनपद में 22 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थीं।
विज्ञापन

नौ मार्च को हाईस्कूल व इंटर के अंतिम पेपर हैं। वहीं हाईस्कूल के तमाम परीक्षार्थियों का गुरुवार को अंतिम पेपर रहा। इस बार अभी तक की परीक्षा में एक भी नकलची नहीं हाथ लगा हैं। जबकि पांच जोनल मजिस्ट्रेट, चार सचल दल और64 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा के निरीक्षण के नाम पर लाखों रुपये का डीजल व गाड़ियों का भाड़ा में हजारों रुपये खर्च हो गए। इसके साथ ही सभी सेंटरों में सीसीटीवी कैमरे भी निगरानी को सक्रिय हैं। प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय में पंजीकृत 24,302परीक्षार्थियों मे22,990 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

वहीं, 1312परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटर व्यावसायिक में पंजीकृत754 परीक्षार्थियों में 730 उपस्थित रहे। जबकि 24 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में हाईस्कूल सिलाई में पंजीकृत आठ बालिकाओं में सभी उपस्थित रहीं। इंटरमीडिएट समाजशास्त्र में पंजीकृत 4753 में 4545 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि208 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटर रसायन विज्ञान में पंजीकृत7,714में 7512 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं 202 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। सचल दलों व केंद्र व्यवस्थापकों को एक भी नकलची नहीं मिले। जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में शांति पूर्ण माहौल में परीक्षा हुई हैं। अब तक एक भी सेंटर में अनुचित साधन का प्रयोग करते नकलची नहीं पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed