फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Checking in 603 houses and recovery from only 17 consumers

Banda News: 603 घरों में चेकिंग और वसूली सिर्फ 17 उपभोक्ताओं से

Fri, 05 Sep 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 05 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Checking in 603 houses and recovery from only 17 consumers
बांदा। रोजाना चेकिंग और छापों में दर्जनों उपभोक्ताओं पर नोटिस और एफआईआर जैसी कार्रवाइयां किए जाने के दावों के बीच बिजली विभाग अपना बकाया या जुर्माना गिने चुने लोगों से ही वसूल पा रहा है। मात्र तीन फीसदी उपभोक्ताओं से ही वसूली की गई है। चेकिंग में पकड़े गए एक सैकड़ा से ज्यादा मामले शायद ठंडे बस्ते में चले गए या रफादफा कर दिए गए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता (नगरीय) वितरण खंड राजीव रंजन द्वारा आरटीआई में दी गई ताजा सूचना में चालू वर्ष 2025 के बीते साढ़े आठ माह (मध्य अगस्त) तक के दिए आंकड़ों में बताया है कि इस अवधि में उनके कार्यालय को बिजली चोरी आदि की कुल 603 चेकिंग रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें 498 उपभोक्ताओं पर एफआईआर और राजस्व निर्धारण कर नोटिस जारी की गई हैं।
विज्ञापन




यह भी बताया है कि उक्त मामलों में मात्र 17 उपभोक्ताओं से बकाया एवं शमन शुल्क के रूप में चार लाख तीन हजार 429 रुपये जमा कराए गए हैं। यानी एफआईआर और नोटिसों की संख्या के सापेक्ष सिर्फ तीन प्रतिशत उपभोक्ताओं से ही वसूली हुई है। दी गई सूचना के अनुसार 603 चेकिंग में सिर्फ 498 लोगों पर नोटिस देने की कार्रवाई हुई है। शेष 105 मामले ठंडे बस्ते में चले गए या रफादफा हो गए। अधिशासी अभियंता का यह भी कहना है कि बकाया या शमन शुल्क जमा न करने वालों पर धारा तीन एवं धारा पांच के तहत कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed