फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Changes in Bengal changed the weather in Bundelkhand

बंगाल के बदलाव ने बदला बुंदेलखंड में मौसम

Wed, 23 Sep 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Changes in Bengal changed the weather in Bundelkhand
बांदा। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव से बदले मौसम ने बुधवार को चित्रकूटधाम मंडल में झमाझम पानी बरसाया। मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही प्रदेश में तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जताया था। सितंबर की यह सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। मंडल मुख्यालय बांदा में करीब साढ़े 4 बजे शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर रात तक नहीं थमा। लगभग 50 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के मुताबिक चित्रकूटधाम मंडल में अब तक बांदा में 988.60, चित्रकूट में 442, महोबा में 545 और हमीरपुर में 634.50 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इधर कई दिनों से मौसम खुला और उमस भरी गर्मी थी। मंगलवार से भी मौसम में बदलाव नजर आया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही मंडल में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश शुरू हो गई। बांदा में शाम 4 बजे के बाद शुरू हुई तेज बारिश देर रात तक नहीं थमी। उमस और गर्मी काफूर हो गई। मौसम में मामूली ठंडक आ गई। बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि धान की फसल के लिए बारिश काफी फायदेमंद है। अलबत्ता खेतों में पानी भर जाने से तिल को नुकसान हो सकता है। बारिश से कीटों पर भी लगाम लगेगी।

उधर, कृषि विश्वविद्यालय में मौसम वैज्ञानिक डा. दिनेश शाहा का कहना है कि धान में 10 से 15 फीसदी तक उत्पादन बढ़ सकता है। उन्होंने अगले दो दिन और बादल व बारिश के आसार बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed