{"_id":"63261037d3e6c26b2c4cfa74","slug":"chairman-inspected-all-stations-expressed-displeasure-banda-news-knp718663931","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन ने सब स्टेशनों का किया निरीक्षण, जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन ने सब स्टेशनों का किया निरीक्षण, जताई नाराजगी
विज्ञापन
बांदा। पावर कारपोरेशन चेयरमैन एम देवराजन व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने शनिवार को सुबह शहरी क्षेत्र में स्थापित सब स्टेशनों का निरीक्षण किया।
इस दौरान कमियां मिलने पर गहरी नाराजगी जताई।
शुक्रवार की देर रात चित्रकूट से यहां पहुंचे चेयरमैन ने शनिवार को सुबह-सुबह भूरागढ़, पीली कोठी और तुलसी नगर विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण किया।
यहां पर ट्रांसफार्मरों के रख-रखाव पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
मौजूदा में चल रहे समाधान सप्ताह में अधिक से अधिक वसूली और लाइन लास पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को समाधान सप्ताह का लाभ देने को कहा।
अफसरों से 15 दिन में राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने की हिदायत दी।
हालांकि चेयरमैन के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किसी फरियादी को अफसरों ने उनके सामने फटकने नहीं दिया।
इस मौके पर मुख्य अभियंता बसंत कुमार झा, अधीक्षण अभियंता जेपीएन सिंह आदि शामिल रहे।
मुशर्रफ खां