फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chains of nine women, including the former municipal president, were snatched during the Kalash Yatra.

Banda News: कलश यात्रा में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष समेत नौ महिलाओं की चेन छीनी

Sat, 17 Jan 2026 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 17 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Chains of nine women, including the former municipal president, were snatched during the Kalash Yatra.
फोटो- 23 कोतवाली में शिकायत करतीं कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद - फोटो : katra news
बांदा। बागेश्चर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में शहर में गुरुवार को निकली भव्य कलश यात्रा में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष समेत नौ महिलाओं की चेन स्नेचरों ने गले में पड़े मंगलसूत्र, हार और सोने की चेन पार कर दीं। महिलाओं ने कोतवाली में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे के लिए टीम गठित की गई हैं।
विज्ञापन


शहर के रामलीला मैदान से राइफल क्लब मैदान तक कथा के आयोजन में गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई थी। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुईं। इस बीच रास्ते में कलश यात्रा में शामिल हुए चेन स्नैचरों ने अपार भीड़ समूह का फायदा उठाते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन के गले में पड़ी दो तोले की सोने की जंजीर, हीरे का लाकेट, बन्यौटा मोहल्ले की बीना गुप्ता के गले में पड़ी सोने की जंजीर, फूटा कुआं निवासी कस्तूरी देवी के गले में पड़ा मंगलसूत्र, खिन्नीनाका मोहल्ले की मालती गुप्ता के गले में पड़ा मंगलसूत्र, खुटला मोहल्ला निवासी संगीता गुप्ता की सोने की चेन समेत नौ महिलाओं के साथ स्नैचिंग की गई। सभी महिलाओं ने कोतवाली में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि तकरीबन आठ से नौ महिलाओं की शिकायत उन्हें मिली हैं। रिपोर्ट दर्ज कर मामले के खुलासे के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed