{"_id":"6758854e5d7d97e307035c3a","slug":"certificate-of-appreciation-to-the-beneficiaries-and-employees-of-the-toilet-banda-news-c-212-1-bnd1004-119213-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शौचालय के लाभार्थियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शौचालय के लाभार्थियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन
बांदा। विश्व शौचालय दिवस पर चलाए गए 22 दिवसीय अभियान के समापन पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शौचालयों की बेहतरी पर लाभार्थियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। परियोजना निदेशक ने कहा कि हर व्यक्ति शौचालय का उपयोग करे। जिनके पास नहीं हैं, वह सामुदायिक शौचालयों में जाएं।
विकास भवन सभागार में मंगलवार को हमारा शौचालय, हमारा सम्मान अभियान के समापन पर सम्मान समारोह हुआ। डीपीआरओ प्रवीणानंद ने जनपद स्तर पर चयनित पांच व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों तथा तीन सामुदायिक शौचालय से जुड़े ग्राम प्रधान, सचिव व केयरटेकर तथा पंचायत सहायकों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया। कहा कि अभियान में 20 दिनों तक गांवों में गोष्ठियां व प्रतियोगिताएं की गईंं। ग्रामीणों को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि गांवों को खुले में शौचमुक्त रखने के लिए शौचालयों का प्रयोग करना होगा। ग्राम पंचायत ममसी खुर्द (कमासिन) के प्रधान देवशरण, ग्राम पंचायत तिंदवारा (बड़ोखर खुर्द) के प्रधान संतराम राजपूत, बेंदा (तिंदवारी) के ब्रजेश सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जनपद स्तर पर स्वच्छ शौचालय के लिए ममसीखुर्द के लाभार्थी सबूराम, चुनबाद व मटौंध ग्रामीण के धर्मराज पाल, मुन्नालाल, देवरार के उर्मिला सम्मानित की गईं। जिला समन्वयक मनोज द्विवेदी, नागेंद्र सिंह, अजय सिंह, रवींद्र सिंह, रीता सिंह आदि उपस्थित रहे।