फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Celebrated in Stall, Kalzinger from today

सज गए स्टाल, कालिंजर में आज से महोत्सव

Fri, 23 Nov 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 23 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Celebrated in Stall, Kalzinger from today
महोत्सव में दुकानों के सजे पंडाल। - फोटो : अमर उजाला

करीब डेढ़ दशक बाद कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित हो रहे नीलकंठ महोत्सव/कालिंजर मंडलीय सरस मेला को लेकर सरकारी तैयारियां जोरदार हैं। लगभग 12 विभागों के स्टाल सज गए हैं। बुधवार देर रात तक डीएम हीरालाल ने अधिकारियों के साथ किले में बैठक कर समीक्षा की। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। अधिकांश कार्यक्रम कटरा मेला मैदान में होंगे। इसके अलावा तलहटी कालिंजर में स्थित राठौर महल परिसर में भी कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 

विज्ञापन


शुक्रवार से शुरू हो रहा महोत्सव मंगलवार तक चलेगा। पांचों दिन के कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। नाटक और कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा ज्यादातर सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम होंगे। प्रशासन ने इसका खाका तैयार कर लिया है। दूरदराज से आए दुकानदारों ने दुकानें सजा ली हैं। हालांकि बाहरी या विदेशी पर्यटकों का टोटा है। सरकारी विभागों में पंचायती राज, कार्यक्रम विभाग, आईसीडीएस, मत्स्य विभाग, श्रम, उद्यान, कृषि, स्वास्थ्य, नेडा, आरसेटी, कौशल विकास, बैंक, मनरेगा, उद्योग और एनएलआरएम के स्टाल लगाए जा रहे हैं। राज्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कई स्थानों में पानी के लिए स्टैंड पोस्ट और वाहन नियंत्रण के लिए बैरियर बनाए गए हैं। सतना मार्ग, पन्ना मार्ग, बांदा मार्ग, चित्रकूट मार्ग और किले की सड़क पर बैरियर लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

 
नीलकंठ महोत्सव में होेंगे ये कार्यक्रम
कालिंजर/नरैनी। प्रशासन ने पांच दिवसीय नीलकंठ महोत्सव के लिए कार्यक्रम तैयार कर लिया है। शुक्रवार को उद्घाटन सांसद भैरो प्रसाद मिश्र करेंगे। सुश्री रंजना अग्रहरि (बस्ती) गायन पेश करेंगी। लाभार्थियों को सोलर स्टडी लैंप बांटे जाएंगे। प्रयागराज से आए स्मृति संस्थान के विनोद रस्तोगी नाटक प्रस्तुत करेंगे। शिव तांडव और फूलों की होली होगी। उद्यमी महिला समूहों को वाहन और डेमो के चेक वितरित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन 24 नवंबर को विधायक प्रकाश द्विवेदी उद्घाटन करेंगे। मनोज गुप्ता (प्रयागराज) का गायन होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी लाभार्थियों को सोलर स्टडी लैंप बांटेंगी। नाटक और डेमो चेक वितरित होंगे। रामाधीन आर्या एंड पार्टी बुंदेली लोकनृत्य पेश करेगी। तीसरे दिन 25 नवंबर को विधायक बृजेश प्रजापति उद्घाटन करेंगे। कानपुर के जादूगर रामानंद पाठक जादू दिखाएंगे। लखनऊ के मेराज आलम कठपुतली नृत्य दिखाएंगे। बांदा के रमेश पाल की टीम दिवारी नृत्य प्रस्तुत करेगी। एनआरएलएम के तहत लाभार्थियों को सोलर स्टडी लैंप और डेमो चेक और आजीविका वाहन दिया जाएगा। 

चौथे दिन 26 नवंबर को हमीरपुर-महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल उद्घाटन करेंगे। कानपुर के कलाकार हरिश्चंद्र नाटक का प्रदर्शन करेंगे। लोककला संस्थान, झांसी लोकगीत प्रस्तुत करेगा। लाभार्थियों को लैंप, वाहन, डेमो चेक आदि बटेंगे। अंतिम दिन 27 नवंबर को स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। पांचों दिन कार्यक्रमों का समापन क्षेत्रीय विधायक राजकरन कबीर द्वारा धन्यवाद प्रेषण और प्रशस्ति पत्र वितरण से होगा।  
 
मेले में बिकेंगे बुंदेलखंड के उत्पाद 
बांदा। कालिंजर के मंडलीय नीलकंठ महोत्सव और सरस मेला में बुंदेलखंड के उत्पादों और खासकर एनआरएलएम महिला समूहों द्वारा तैयार की गई वस्तुओं के स्टाल सजेंगे। लगभग 30 महिला समूहों ने स्टाल लगाए हैं। इनमें चित्रकूट के खिलौने, बांदा का दलिया, हमीरपुर का हैंडलूम, झांसी का अचार आदि शामिल हैं। इसके अलावा पड़ोसी जिले फतेहपुर में निर्मित एलईडी बल्ब और कन्नौज का गुलाब जल भी बिकेगा।  

 
चेतावनी बेअसर, नहीं दुरुस्त हुए खंभे 
नरैनी। कटरा कालिंजर में क्षतिग्रस्त तीन खंभों को दुरुस्त कर 24 घंटे के अंदर आपूर्ति बहाल करने के लिए डीएम हीरा लाल ने बुधवार को शाम बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को सख्त निर्देश दिए थे। लेकिन डीएम की खींची यह लक्ष्मण रेखा बृहस्पतिवार की शाम बीत गई और यह खंभे दुरुस्त नहीं हुए। बताते हैं कि सांसद के प्रयासों से एक करोड़ की लागत से नई विद्युत लाइन डाली गई है। ठेकेदार इसे हैंडओवर किए बगैर लापता हो गए। महोत्सव के लिए बिजली विभाग ने एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लाकर रख लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed