फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Celebrate Diwali with open heart, worship of Lakshmi-Ganesh in every home

Banda News: दिल खोलकर मनी दीवाली, घर-घर लक्ष्मी-गणेश का पूजन

Sun, 12 Nov 2023 07:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Celebrate Diwali with open heart, worship of Lakshmi-Ganesh in every home
बांदा। दीपावली का उत्साह सुबह से ही दिखने लगा। बच्चे पटाखे फोड़कर त्योहार की याद दिलाते। शाम होते ही शहर से गांव तक दीये टिमटिमाने लगे। देखते ही देखते गलियां दीयों से जगमगा उठीं। बिजली की छालरें भी घरों की शोभा बढ़ा रही थीं। हर घर में प्रतिमा के रूप में गणेश और लक्ष्मी विराजे। पूजा-अर्चना के बाद आतिशबाजी की परंपरा शुरू हो गई। धरती पर धमाके और आसमान पर रंगीली रोशनी ने दीपावली की रात को रंग-बिरंगा बना दिया।
विज्ञापन


रविवार को दीपावली की धूम सुबह से ही शुरू हो गई। बाजार में खरीदारों का रेला रहा। मिठाइयां खूब बिकीं। ड्योढ़ी से लेकर घर का कोना-कोना साफ-सुथरा सजाया और संवारा गया था। दरवाजों पर रंगोली बनाई गई। सूरज ढलते ही गणेश-लक्ष्मी की पूजा की गई। खील, बताशे और मिठाई का भोग लगाया गया। पूरे घर में दीपक लगाए गए। पूजा के बाद आतिशबाजी के नजारे और बम के धमाकों से शहर का कोना-कोना गूंज उठा। बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ आतिशबाजी का लुत्फ उठाया, महताब, फुलझड़ी, अनार, चकरी आदि छुटाकर उछलते कूदते रहे। गांवों के घरों में छोटे घरघूले (घरौंदे) बनाकर उनमें भी पूजा हुई। ग्रामीणों ने देवालयों में दीपदान के साथ घरों और खेत, खलिहान में दीप जलाए।
विज्ञापन


बबेरू में शाम होते ही पूरा कस्बा बिजली की जगमग से जगमगा उठा। पूजा के बाद पटाखों के धमाके शुरू हो गए। देर रात तक दीपावली की शुभ कामनाओं का आदान-प्रदान चलता रहा। नरैनी, बिसंडा, बदौसा, तिंदवारी, चिल्ला, ओरन, कमासिन, गिरवां, बड़ोखर बुजुर्ग, मटौंध, जसपुरा आदि क्षेत्रों में भी दीपावली सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




100 रुपये में बिका कमल

लक्ष्मी जी को कमल का फूल बेहद प्रिय है। दीपावली पर अन्य फूलों के साथ-साथ कमल का फूल पहली पसंद होती है। फूल व्यवासाई गांव देहात के तालाबों से कमल तुडवाकर लाए। पहले 50 रुपये और शाम होते ही 100 रुपये प्रति पीस कम का फूल बिका।




जेल में उल्लास से मनी दिवाली
जेल में भी दीपावली का त्योहार मनाया गया। शाम होते ही जेल बिजली की झालरों से जगमगा उठी। शाम ढलते ही बैरकों में बंदियों ने गणेश-लक्ष्मी का पूजन किया। घर से आए खिल पतासा आदि अर्पित किए। अधीक्षक ने भी जेल और आवास में पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed