फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CCTV mechanic dies in car accident

Banda News: कार की टक्कर से सीसीटीवी मैकेनिक की मौत

Sat, 17 Aug 2024 02:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
CCTV mechanic dies in car accident
बांदा। महोबा रोड पर बाईपास की ओर जाते समय शुक्रवार की दोपहर सामने से आ रही कार ने बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के छाबी तालाब मोहल्ला निवासी रितिक गुप्ता (25) सीसीटीवी लगाता था। कुछ दिनों पहले ही चिल्ला रोड पर श्रीनाथ विहार के पास नई दुकान खोली थी। शुक्रवार की दोपहर सीसीटीवी लगाने के लिए बाइक से महोबा रोड से बाईपास की ओर जा रहा था। भूरागढ़ चौकी से 400 मीटर दूर सामने से आ रही कार ने बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर भूरागढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को ट्राॅमा सेंटर लाई। वहां पर चिकित्सकों ने रितिक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि रितिक अपने पिता शिवशंकर का इकलौता बेटा था। अभी तक उसकी शादी नहीं हुई थी। घर में ही छोटी किराना की दुकान खोले हुए हैं। रितिक की कमाई से ही घर का खर्च चलता था। ट्रामा सेंटर पहुंची रितिक की बहन और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज शाम को बामदेवेश्वर की कराता था आरती
रितिक गुप्ता मिलनसार था। धर्म-कर्म में ज्यादा रुचि थी। चचेरे भाई सुशील गुप्ता ने बताया कि रितिक प्रतिदिन शाम को बामदेवेश्वर शिव की होने वाली आरती में दोस्तों के साथ शामिल होता था। हादसे में रितिक की मौत हो जाने की खबर मिलते ही दोस्त और अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed