फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cattle missing from cowsheds, neither shed nor straw

गोशालाओं से मवेशी नदारद, न शेड न भूसा

Sat, 07 May 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cattle missing from cowsheds, neither shed nor straw
बांदा। शासन के निर्देश पर पिछले दिनों रात में गोशालाओं की हकीकत देखने निकले अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में अस्थायी गोशालाएं गोवंशों से खाली मिलीं। उनकी छाया की भी व्यवस्था नहीं थी। अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
विज्ञापन

हाल ही में चित्रकूटधाम मंडल की 332 गोशालाओं का अधिकारियों ने रात में निरीक्षण किया था। ज्यादातर गोशालाओं में मवेशी नहीं मिले। सर्दियों में बनाए गए शेड की पॉलिथीन गायब और बांस-बल्लियां टूटीं मिलीं। भूसा भी नहीं मिला। प्रधानों ने अधिकारियों को अपनी दी सफाई में कहा कि फसल कटाई के बाद मवेशियों को चरने के लिए छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

फसलों की बुआई के दौरान इन्हें पुन: संरक्षित कर लिया जाएगा, जबकि शासन के निर्देश हैं कि गोशालाओं के मवेशियों को अन्ना नहीं छोड़ा जाएगा। मवेशियों को चरने के लिए चरवाहे की मदद से खेतों में भेजा जाएगा और शाम को वापस गोशाला में बंद कर दिया जाएगा, लेकिन ग्राम पंचायतें इसका अनुपालन नहीं कर रही है। 80 फीसदी ग्राम पंचायतों के पास चरवाहे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निदेशक पशुपालन मनोज कुमार ने बताया कि गोशालाओं के निरीक्षण की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। उधर, आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम पंचायतों में संचालित गोशालाओं को पशुओं को अन्ना नहीं छोड़ा जाएगा। गोशालाओं में मवेशियों को गर्मी से बचाने व पीने के पानी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। लापरवाही बरतने वाले प्रधान व सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed