फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cattle battling fierce heat in cow sheds

गोशालाओं में भीषण गर्मी से जूझ रहे मवेशी

Mon, 25 May 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Cattle battling fierce heat in cow sheds
बांदा। गोशालाओं में बंद अन्ना मवेशी अब भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। इनके पीने के लिए पानी भी नहीं है। निरीक्षण के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जा रही है। कोरोना के खौफ से अधिकारी इस ओर से मुंह मोड़े हैं।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में अन्ना मवेशियों को भूख प्यास से बचाने के लिए सरकार पानी की तरह पैसा खर्च कर रही है, लेकिन अधिकारी अन्ना मवेशियों को लेकर बेपरवाह है। चित्रकूटधाम मंडल के बांदा में 144 अस्थायी व चार कान्हा गोशालाओं में 20 हजार, चित्रकूट में 271 गोशालाओं में 28 हजार, महोबा में 159 गोशालाओं में 26 हजार और हमीरपुर की 318 गोशालाओं में करीब 24 हजार अन्ना मवेशी संरक्षित हैं।
विज्ञापन

इनमें बीस फीसदी गोशालाओं में छेायादार टिनशेड नहीं है। ठंड के दिनों में खुले में खड़े मवेशी कंपकंपाते रहे। पानी में भीगने से दर्जनों मवेशियों की ठंड से मौत हो गई। अब मवेशी आग उगलते आसमान के नीचे खड़े है। पीने के लिए पानी भी नहीं है। ग्राम पंचायत चरही में एक बार पानी भरने के बाद कई-कई दिनों तक मुड़कर भी नहीं देखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूख और प्यास से मरने वाले मवेशियों को चोरी छुपे दफना दिया जाता है। हाल में जांच के दौरान कागजों में दर्ज गोशालाओं में संरक्षित पशुओं की संख्या कम निकली। प्रभारी उप निदेशक पशुपालन आईएन सिंह ने कहा कि अस्थाई गोशालाओं में टिनशेड लगवाने का काम ग्राम पंचायतों का है। जल्द अधिकारियों की टीम गठित कर गोशालाओं में उपलब्ध व्यवस्थाओं की रिपोर्ट मंगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed